24 News Update श्रीगंगानगर। शहर में गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान हंगामे का मामला सामने आया, जहां भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी ने RUIDP अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। विधायक का कहना है कि सहायक अभियंता (AEN) जगनलाल बैरवा समेत तीन अधिकारियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख और चेहरे पर चोट आई तथा चश्मा टूट गया। विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने जगनलाल बैरवा, शहनवाज और सोएम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना एसडी बिहाणी कॉलेज स्थित विधायक सेवा केंद्र में सुबह करीब 11 बजे हुई। विधायक के अनुसार शहर में जलापूर्ति बाधित होने के मुद्दे पर बैठक के दौरान अधिकारियों से जवाब मांगने पर विवाद बढ़ा और उन पर हमला किया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले अधिकारियों के साथ मारपीट हुई और उनकी शर्ट तक फट गई। मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। अशोक गहलोत और टीकाराम जूली ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आजमगढ़ में प्रो. अमेरिका सिंह का भव्य स्वागत, रोजगार और पर्यटन पर मंथन कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन और 4 शावकों की मौत का खुलासा, घातक ‘केनाइन डिस्टेंपर वायरस’ बना कारण, 9 दिन में खत्म हुआ कुनबा