उदयपुर, 4 जून। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को मावली उपखंड के घासा क्षेत्र में प्रशासनिक मशीनरी की जमीनी हकीकत जानने के लिए सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, राजस्व व्यवस्थाओं, जल संरक्षण कार्यों और बजट घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और मौके पर समाधान के निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत घासा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई, जहां जिला कलक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर चिकित्सा सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानी। हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत हुए अस्पताल के भवन को आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं पाते हुए उन्होंने इसके मरम्मत और उन्नयन का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद गौरव अग्रवाल देवाली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य बजट घोषणा के अंतर्गत संचालित उदयसागर से बागोरिया नहर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुड़ा में जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (डीएमएफटी) मद से कराए जा रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप पूरे हों।

प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा के तहत वे घासा तहसील कार्यालय भी पहुंचे। यहां तहसीलदार राधेश्याम जोशी से ई-फाइल प्रणाली, लंबित राजस्व प्रकरणों और आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो तथा आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

दौरे के दौरान मांगथला गांव स्थित गंधर्व सागर तालाब भी जिला कलक्टर की प्राथमिकता में रहा। उन्होंने तालाब की वर्तमान स्थिति, जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं का संरक्षण आने वाले समय की बड़ी आवश्यकता है और इस दिशा में सतत प्रयास किए जाने चाहिए।

निरीक्षण यात्रा के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

दौरे में उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया, तहसीलदार राधेश्याम जोशी, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर के दौरे को क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसेवाओं की जमीनी समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading