24 News Update उदयपुर, 4 जून। मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में उदयपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। शहर की कमांडो मार्शल आर्ट्स एंड योगा फिटनेस अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों मनस्वी सोनवाल और भविष्यराज सोनवाल को कराटे की प्रतिष्ठित सेकण्ड डन ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ दोनों खिलाड़ी आधिकारिक रूप से सेकण्ड डन ब्लैक बेल्ट कराटे मास्टर की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। यह सम्मान उन्हें मार्शल आर्ट कराटे में वर्षों की कठोर साधना, उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, अनुशासन, अनुभव तथा विभिन्न कराटे तकनीकों के प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार प्रशिक्षण और समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सेकण्ड डन ब्लैक बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र शिको काई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के प्रमुख एवं टेक्निकल डायरेक्टर शिहान भरत शर्मा द्वारा प्रदान किए गए। कराटे जगत में यह डिग्री उच्च तकनीकी दक्षता और प्रशिक्षक स्तर की योग्यता का प्रतीक मानी जाती है। गौरतलब है कि शिको काई कराटे इंटरनेशनल इंडिया देश की एक मान्यता प्राप्त संस्था है, जो कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन, वर्ल्ड कराटे फेडरेशन, एशियन कराटे फेडरेशन, कॉमनवेल्थ कराटे फेडरेशन, साउथ एशियन कराटे डू फेडरेशन तथा इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी से संबद्ध संस्थागत ढांचे से जुड़ी हुई है। मनस्वी सोनवाल और भविष्यराज सोनवाल ने कराटे का प्रशिक्षण उदयपुर की प्रसिद्ध कमांडो मार्शल आर्ट्स एंड योगा फिटनेस अकादमी में प्राप्त किया। अकादमी में नियमित अभ्यास, तकनीकी प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद दोनों कराटे मास्टर अब युवाओं को मार्शल आर्ट्स की विभिन्न विधाओं और तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे। इससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। अकादमी के निदेशक, वंदे मातरम् मार्शल आर्ट संस्थान के संस्थापक, जिला कराटे एसोसिएशन उदयपुर के चेयरमैन तथा नानचाकु एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (भारत) के महासचिव किशन सोनवाल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं बल्कि शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास का सशक्त उपकरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनस्वी और भविष्यराज आने वाले समय में नए खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे तथा खेलों के माध्यम से देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर खेल एवं मार्शल आर्ट्स जगत से जुड़े लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घासा पहुंचकर कलक्टर ने परखी जमीनी हकीकत, अस्पताल से लेकर तालाब तक व्यवस्थाओं की ली पड़ताल योग और ध्यान के संग स्वस्थ जीवन का संदेश, तीन दिवसीय हार्टफुलनेस शिविर में उत्साह से हुई सहभागिता