24 News Update उदयपुर। उदयपुर में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कभी रोज एक तो कभी दो से तीन मोटरसाइकिलें चोरी हो रही हैं। शहर में सक्रिय किसी संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस इन वारदातों पर लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रही है।

प्रतापनगर: घर के बाहर से बाइक पार
प्रतापनगर थाना क्षेत्र में ए-ब्लॉक निवासी घनश्याम चिमनानी (65) की मोटरसाइकिल (RJ27 SM 3541) 2 मई को घर के बाहर से चोरी हो गई। इस मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच विश्वेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

हिरण मगरी: रात में वारदात
हिरण मगरी थाना क्षेत्र में अनिल कुमार मीणा (22) की बाइक (RJ12 KU 4405) 4 मई की रात 12:30 बजे LIC बिल्डिंग के सामने रेती स्टैंड गली से चोरी हो गई। इस मामले की जांच उप निरीक्षक ईश्वरलाल कर रहे हैं।

बप्पा रावल नगर: मकान के बाहर से चोरी
इसी थाना क्षेत्र में बप्पा रावल नगर निवासी नरेश माली (24) की मोटरसाइकिल (RJ30 SP 6078) 4 मई की रात मकान नंबर 2264 के बाहर से चोरी हो गई। इस मामले में जांच की जिम्मेदारी जीवननाथ को दी गई है।

दिनदहाड़े भी नहीं सुरक्षित
चोरी की वारदातें अब सिर्फ रात तक सीमित नहीं रहीं। सेक्टर-3 लाइब्रेरी के पास दिनदहाड़े अजय खटीक (25) की बाइक (RJ27 BQ 2911) दोपहर 2 से 4 बजे के बीच चोरी हो गई। इस मामले की जांच मोहन सिंह को सौंपी गई है।

बढ़ता खतरा, बढ़ती चिंता
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहरवासियों में डर का माहौल बना दिया है। हर मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की तलाश की बात कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता सामने नहीं आई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading