24 News Update उदयपुर। उदयपुर के केन्द्रीय कारागृह उदयपुर में बंदियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में कई विचाराधीन बंदी घायल हो गए, जिनमें एक के सिर पर गंभीर चोट आई है।मामले के अनुसार जेल प्रहरी प्रवीण विश्नोई और बंशी लाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 मई को सुबह करीब 8:45 बजे विचाराधीन बंदी रणजीत और भूताराम पर अन्य बंदियों ने हमला कर दिया।आरोप है कि असलम खान उर्फ तोता, अर्तिम जटिया, अयान खान, निसार खान, अवधेश, अभिषेक उर्फ अर्जुन, अर्जुन, तरुण यादव और प्रिंस शर्मा सहित अन्य ने मिलकर दोनों बंदियों के साथ मारपीट की। हमले के दौरान पत्थर से वार किया गया, जिससे एक बंदी के सिर पर गहरा घाव हो गया।इसके अलावा आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए हाथों से भी मारपीट की, जिससे शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। थानाधिकारी श्री रतनसिंह के निर्देश पर धारा 126(2), 115(2), 189(2), 190 और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक महेश चन्द्र को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जानलेवा हमला: घेरकर पीटा, प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज उदयपुर में ‘बाइक चोरों का आतंक’: हर दिन उड़ रहीं गाड़ियां, पुलिस के हाथ खाली