उदयपुर, 22 जून। उदयपुर शहर की महत्वाकांक्षी देवास तृतीय एवं देवास चतुर्थ पेयजल परियोजना के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार के सतत प्रयासों, प्रभावी समन्वय और संबंधित विभागों के सहयोग से परियोजना को वन स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही उदयपुर की लाइफलाइन मानी जाने वाली इस परियोजना के निर्माण कार्यों में अब तेजी आने का रास्ता साफ हो गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जल संसाधन विभाग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सहित भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राजस्थान सरकार, वन विभाग और परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया है। 1690 करोड़ से अधिक की महत्वाकांक्षी परियोजनाजन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 25 अप्रैल 2023 को इस परियोजना के लिए 1690.55 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। परियोजना के तहत गोगुंदा क्षेत्र में देवास-तृतीय और देवास-चतुर्थ के अंतर्गत बांधों एवं लंबी सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इनसे जल संग्रहण कर उदयपुर की झीलों तक पानी पहुंचाने की योजना है। भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कार्यों में प्रगतिपरियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। कुल 2349 प्रभावित किसानों में से 812 किसानों को 20.73 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि वितरित की जा चुकी है। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन के लिए भी आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ रही है। वन स्वीकृति से निर्माण कार्यों को मिलेगी गतिपरियोजना के बांध और सुरंग निर्माण के लिए ठेके जारी किए जा चुके हैं। कई स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। वन स्वीकृति मिलने के बाद शेष प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। उदयपुर के भविष्य के लिए अहम परियोजनाविशेषज्ञों के अनुसार देवास तृतीय एवं देवास चतुर्थ परियोजना उदयपुर की बढ़ती आबादी, पर्यटन विस्तार और भविष्य की जल जरूरतों को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर को लंबे समय तक पेयजल सुरक्षा मिलेगी और उदयपुर के विकास में यह योजना अहम भूमिका निभाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स समिति के सफल आंदोलन की राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ ने की सराहना राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन उदयपुर शहर की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, नाथद्वारा को पवित्र नगरी घोषित करवाने और मांस-मदिरा मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प, हिन्दू संस्कृति, गौ सेवा और मंदिर संरक्षण पर जोर