उदयपुर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन उदयपुर शहर के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की परिचयात्मक बैठक उदयपुर बार एसोसिएशन सभागार, कोर्ट परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राव रतन सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी रहे।

बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ अधिवक्ता राव रतन सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी का उपरणा पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष सोलंकी ने उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष लोकेश सोनी, संगठन संरक्षक राव रतन सिंह, जिला महामंत्री विजय गोधा सहित सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का उपरणा पहनाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया।

बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए संगठन के उद्देश्यों और कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

24 राज्यों में सक्रिय है संगठन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन देश के 24 राज्यों में हिन्दू संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण, गौ सेवा, हिन्दू मंदिरों की सुरक्षा एवं विकास, युवाओं में संस्कार जागरण के लिए संस्कार शिविरों और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य राजस्थान के सभी 50 जिलों में तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। आने वाले समय में नाथद्वारा को पवित्र नगरी घोषित करवाने और इसकी परिधि क्षेत्र को मांस एवं मदिरा मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

विधानसभा और लोकसभा तक मुद्दा पहुंचाने का प्रयास
सोलंकी ने कहा कि इस विषय को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे विधानसभा एवं लोकसभा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उदयपुर संभाग में जहां भी हिन्दू मंदिरों की संपत्तियों पर अतिक्रमण हुआ है, वहां जन सहयोग और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान चलाकर मंदिर संपत्तियों को मुक्त करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं के लिए संस्कार शिविर और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मंदिरों में व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
प्रदेशाध्यक्ष सोलंकी ने आगामी प्रमुख हिन्दू पर्वों के दौरान उदयपुर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन और सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था के लिए उदयपुर टीम को निर्देशित किया।

संगठन संरक्षक एवं बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के उपाध्यक्ष राव रतन सिंह ने कहा कि गौ माता एवं हिन्दू मंदिरों की रक्षा के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य में हिन्दुत्व समर्थक अधिवक्ताओं की टीम भी पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

उन्होंने अपने गुरु स्वर्गीय अधिवक्ता अमर सिंह सोलंकी को स्मरण करते हुए कहा कि उदयपुर के महाकाल मंदिर को भव्य स्वरूप देने और मंदिर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि अब उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा हिन्दू मंदिरों की रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया है, जिसमें वे पूर्ण सहयोग करेंगे।

संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों पर जोर
उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष लोकेश सोनी ने कहा कि गौ सेवा, हिन्दू मंदिरों की सुरक्षा और हिन्दू समाज में जागरण के लिए संगठन की पूरी टीम निस्वार्थ भाव से कार्य करेगी।

बैठक में रामेश्वर सोनी, उदय शंकर पालीवाल, दुष्यंत आमेटा, प्रवीण पोरवाल, राजशेखर माथुर, सुरेश सुथार, मनीष जी तंबोली, प्रेम शंकर, आदित्य, हितेश वैष्णव, नरेश सोनी, कौशल सोनी, रणवीर सिंह कोठारी, रोहित चोबीसा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव प्रवीण जैन ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading