24 News update उदयपुर। राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा पेंशनर्स की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए किए गए सफल आंदोलन और सकारात्मक वार्ता की सराहना की है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं प्रदेश महामंत्री इंजीनियर अरविंद कौशल ने समिति के अध्यक्ष मनफूल मांगलिया, महामंत्री नेमाराम जाट सहित सभी पदाधिकारियों और पेंशनर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।प्रदेश महामंत्री अरविंद कौशल ने बताया कि 22 जून 2026 को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर में पेंशनर्स कल्याण समिति के नेतृत्व में विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही।वार्ता के दौरान पेंशनर्स की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलगुरु ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए इस माह की पेंशन का भुगतान जल्द करवाने और महंगाई भत्ते में वृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और पीएफ की बकाया राशि का भुगतान जून माह में ही करवाने, सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन स्थिरीकरण के आधार पर भुगतान कराने, सेवानिवृत्ति से पूर्व पीपीओ जारी करवाने तथा लंबित ऑडिट पैरा का शीघ्र निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाई गई आवाज तथा संगठन की एकजुटता से यह सकारात्मक परिणाम संभव हुआ है। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार भटनागर, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, डॉ. आरपी चावड़ा, मनफूल मांगलिया एवं मूलचंद जाट ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए सभी संगठनों का एकजुट प्रयास जरूरी है। प्रदेश सचिव डॉ. भारत सिंह भीमावत, नेमाराम जाट, मोहनलाल चांगवाल, डॉ. भूपेंद्र उपाध्याय, महावीर शर्मा तथा प्रदेश संगठन मंत्री एसवी सहाय ने भी इस वार्ता को पेंशनर्स हित में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। महासंघ ने कहा कि राजस्थान के सभी पांचों कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन प्रतिबद्ध है और पेंशनर्स के अधिकार, सम्मान एवं कल्याण के लिए हर स्तर पर सहयोग करता रहेगा। अंत में महासंघ की ओर से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष मनफूल मांगलिया, महामंत्री नेमाराम जाट और सभी पदाधिकारियों को सफल आंदोलन एवं सार्थक वार्ता के लिए बधाई दी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर में प्रतिभावान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान उदयपुर की लाइफलाइन अब पकड़ेगी रफ्तार, देवास तृतीय और चतुर्थ परियोजना को मिली वन स्वीकृतिपेयजल सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, 1690 करोड़ से अधिक की परियोजना को मिलेगी गति