24 News Update उदयपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर अब पूरी तरह सामने आ गई है। 52 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद कुल 220 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इनमें 39 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि 41 वार्डों में दोनों प्रमुख दलों के साथ अन्य दलों अथवा निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है।
नाम वापसी के बावजूद दोनों प्रमुख दलों के भीतर बगावत का असर भी चुनावी मैदान में दिखाई दे रहा है। भाजपा और कांग्रेस के कुल 13 बागी प्रत्याशी अब भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कांग्रेस के 12 और भाजपा की एक बागी प्रत्याशी शामिल हैं। ऐसे वार्डों में अधिकृत प्रत्याशियों के सामने अपने ही दल से जुड़े बागियों की चुनौती भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

52 नाम वापस हुए, 220 प्रत्याशी मैदान में
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान 333 प्रत्याशियों ने कुल 379 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 74 पत्र निरस्त कर दिए गए। इसके बाद 272 वैध नामांकन पत्र बचे थे। नाम वापसी की अंतिम तारीख पर 52 प्रत्याशियों के मैदान छोड़ने के बाद अब 220 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। अन्य दलों में माकपा के 3, भारतीय आदिवासी पार्टी के 9, बसपा के 3 और आम आदमी पार्टी का 1 प्रत्याशी मैदान में बताया गया है। इसके अलावा 43 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

कई वार्डों में बदले समीकरण
नाम वापसी के बाद सामने आई सूची में कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है, जबकि कुछ वार्डों में तीसरे प्रत्याशी की मौजूदगी मुकाबले को रोचक बना रही है। वार्ड 8 में भाजपा की शम्मा परवीन और कांग्रेस की रुखसार खान के साथ नाजमीन तथा कौसर परवीन मैदान में हैं। वार्ड 12 में बाबूलाल नागौरी और यशवंत जोशी के सामने कई अन्य प्रत्याशी हैं। इसी तरह वार्ड 31 में भाजपा की नसरीन बानौ और कांग्रेस की हीना कौसर बानो के साथ अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। आदिवासी क्षेत्र से जुड़े वार्डों में भारतीय आदिवासी पार्टी की मौजूदगी दिखाई दे रही है। वार्ड 41 से 43 तक भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ बाप के उम्मीदवार भी मुकाबले में हैं। वार्ड 70 में भी भाजपा की विरेन्द्र सिंह सिसोदिया और कांग्रेस की क्षिप्रा उपाध्याय के सामने बाप के अरशद अयूब शेख चुनाव लड़ रहे हैं।

80 वार्डों में ये प्रत्याशी आमने-सामने
वार्ड भाजपा कांग्रेस अन्य प्रत्याशी
1 दीपक शर्मा संजय शर्मा खुशवंत शर्मा
2 लक्ष्मण माली हर्षवर्धन केलावत प्रताप सिंह खारीवाल
3 गिरीश श्रीमाली अरुण टांक भूपेंद्र जीनगर
4 संध्या सेठी स्नेहलता टाक —
5 आकाश वागरेचा रवि सुखवाल —
6 दलपत सोनी अजीत चौधरी —
7 गजेन्द्र चौहान शंकर चंदेल —
8 शम्मा परवीन रुखसार खान नाजमीन, कौसर परवीन
9 मीना बंधु हर्ष पंवार खेमशंकर यादव
10 सतीश शर्मा राजेंद्र शर्मा साकिब
11 भंवर लाल गायरी धर्मेश प्रजापत कमलेश बोराणा, जगदीश पुरी गोस्वामी
12 बाबूलाल नागौरी यशवंत जोशी हितेश कोठारी, यशवंत सांवरिया, मुजफ्फर हुसैन, यतेंद्र दाधीच, जितेंद्र जोशी
13 रतन बाई ऊषा गमेती संतोष कटारा
14 शंकर लाल कंसारा सिद्वार्थ सोनी विजय शंकर कुमावत
15 कैलाश सोनी प्रतीक नागर यशवंत कुमार वैष्णव
16 सुमित्रा नागदा राममूर्ति धाबाई मंजु कुंवर राठौड़
17 मीना चौहान डॉ. पूनम राठौड़ —
18 कुलदीप मेहता मिथेश वैष्णव —
19 कुंदन चौहान राघव चपलोत —
20 मोहम्मद शफीक साजिद खान —
21 भेरूलाल भोई राहुल माली —
22 हरीश कुमावत हिदायतुल्ला —
23 मनोज साहू चेतन लोहार —
24 पारस सिंघवी दीपिका कुमावत —
25 लोकेश साहू नेहा कुमावत दौलतराम साहू
26 राजेन्द्र परिहार राजेश खत्री —
27 निधि गोधा ऋतु मेहता —
28 विजय आहूजा महिमा चुग —
29 वैभव भंडारी नीना अग्रवाल —
30 माधुरी राठौड़ रोहित मेघवाल रानू सालवी
31 नसरीन बानौ हीना कौसर बानो रूबिना फारूक कुरैशी, साजिदा, मुस्कान राही
32 कमलेश सालवी लोकेश मेघवाल राजेंद्र वसीटा
33 जतिन श्रीमाली दीपक जैन —
34 अलका गुर्जर प्रेरणा सुहालका सज्जन कुंवर
35 मीनल कंठालिया (पोखरना) शालिनी पाराशर —
36 डिंपल कुंवर अनु मेघवाल —
37 प्रकाश मेघवाल लक्ष्मी नारायण मेघवाल —
38 प्रज्ञा पाटीदार मीना बानो —
39 जितेन्द्र सिंह शक्तावत अनिल जोशी —
40 सुमन अग्रवाल दीपिका भोजक —
41 सोहनलाल गमेती मेघराज गमेती चमनलाल
42 लीला गमेती डॉ. खुशी गमेती हेमलता गमेती
43 रमेश गमेती शंकर गमेती शांतिलाल गमेती
44 आशीष कोठारी दिनेश चंद्र चौबीसा —
45 दिनेश भट्ट पंकज सुखवाल तारादेवी चौधरी
46 तिलक मेनारिया कुलदीप माली —
47 लता नायक शांता देवी —
48 महेशपुरी गोस्वामी नानालाल सुथार —
49 दीपक नागदा श्याम सुंदर गुर्जर —
50 किरण जैन युवराज सिंह झाला —
51 प्रमोद सामर गजेंद्र सिंह शक्तावत दीपक चौधरी, सुशील कुमार
52 तारा सुहालका वनीता चोरड़िया —
53 यंशवत आंचलिया मनोज भराडिया लक्ष्मण
54 राजेन्द्र गखरेजा अमित श्रीवास्तव देवेन्द्र माली, हार्दिक चौर्डिया
55 विशाखा खवास जेसिका राव —
56 प्रदीप विजयवर्गीय प्रियंका गर्ग आशीष सहीवाला
57 निर्मला पालीवाल प्रेम देवी गुर्जर गीता सुहालका
58 अमिता गौड मीराबाई डांगी चंद्रबिंदु कुंवर सांखला
59 सारिका सालवी विनिया सालविया अनिता हरीजन, कंकूबाई कालबेलिया
60 सुषमा राणावत प्रेमलता पालीवाल खुशबु मेहता, मीरा कुंवर सखी किन्नर, पूजा
61 लीला डांगी सीमा डांगी इंद्रा डांगी, दीपिका पटेल
62 इन्द्रा गमेती सविता गमेती मंजू गमेती
63 किशोर सिंह देवड़ा ईश्वर सिंह अजय सिंह देवड़ा
64 अशोक नागदा जोगेंद्र सिंह दीपक व्यास
65 नारायण लाल गमेती किशन भील श्रीपाल मीणा
66 उमेश मनवानी सत्येंद्र चौधरी संजय भगतानी
67 निशा सालवी मैना दैवी सालवी —
68 वंदना प्रजापत शेफाली साहू —
69 रचना शर्मा किरण पालीवाल —
70 वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया क्षिप्रा उपाध्याय अरशद अयूब शेख
71 योगेश कुमावत रामचंद्र टेलर भैरूलाल सुथार
72 नरेश वैष्णव देवीलाल चौधरी —
73 लवली जैन डॉ. हितांशी शर्मा दीपिका सुथार, शमीम बानो, स्नेहलता शर्मा
74 पंकज बोराणा मीठालाल डांगी —
75 महेन्द्र सिंह शेखावत तुलसीराम लोहार मांगीलाल राठौड़, मोहम्मद शरीफ, सुरेंद्र सिंह दुलावत
76 डॉ. कविता जोशी इंदिरा डांगी —
77 दुर्गालाल गमेती भीमशंकर भील इंद्रलाल गमेती, पप्पु गमेती
78 अतुल चंडालिया रमेश डांगी —
79 संतोष मीणा बाबूलाल गमेती रामलाल गमेती
80 प्रताप सिंह राठौड़ योगेश पुष्करणा —


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading