24 News update उदयपुर, 4 सितम्बर। उदयपुर के बच्चों के पास अब अपने जिले की ऐसी पहचान सामने लाने का मौका है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। डिजिटल बाल मेला 2026 के तहत बच्चों को अपने जिले के इतिहास, पर्यटन, लोक संस्कृति, परंपराओं, नवाचारों और गुमनाम नायकों से जुड़ी अनजानी बातों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिले को 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक जिले के विजेता बच्चों को तीन दिवसीय जोधपुर भ्रमण का अवसर मिलेगा। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से दिसंबर में तीन दिवसीय ‘जोधपुर बाल महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी 41 जिलों के बच्चे भाग ले सकेंगे। महोत्सव में राजस्थान के हर जिले की झांकी के माध्यम से वहां की खासियतों को प्रस्तुत किया जाएगा।फ्यूचर सोसाइटी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि पोस्टर विमोचन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि बच्चे अपने जिले की उन खास बातों को प्रदेश और देश के सामने लाएं, जो अभी तक अनजानी हैं। बच्चों की रचनात्मकता के माध्यम से स्थानीय विरासत और पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिल सकती है।डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना और राजस्थान के अलग-अलग जिलों की समृद्ध परंपराओं को समझने का अवसर देना है। बच्चों को अपने जिले की कोई ऐसी खास बात खोजकर सामने लानी होगी, जो दूसरों के लिए नई और रोचक हो।अभियान के तहत बच्चे अपने वीडियो में उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन स्थल, लोक परंपराएं, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प, लोक संगीत, नवाचार और ऐसे गुमनाम नायकों की कहानियां सामने ला सकते हैं, जिनका योगदान अभी व्यापक स्तर पर लोगों तक नहीं पहुंचा है। उद्देश्य केवल प्रतियोगिता जीतना नहीं, बल्कि बच्चों को अपने ही जिले को नए नजरिए से जानने का अवसर देना भी है।अभियान को लेकर जिलास्तर पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को अपने जिले की विशेषताओं की जानकारी जुटाने और उन्हें रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बच्चे डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट digitalbaalmela.com पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा 8005915026 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले को 50 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा, वहीं प्रत्येक जिले से चयनित विजेता बच्चों को तीन दिन के जोधपुर भ्रमण का अवसर दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अगर परिस्थितियां नहीं बदलती है तो नजर को बदल दो, नजारा ही बदल जाएगा : मुनि अरहसागर महाराज चुनाव चिन्ह आज मिला, प्रचार में बचे 6 दिन, किसी के भाग्य में आई ‘अलमारी’ तो किसी के चप्पल, किसी के चारपाई तो किसी के मिर्ची!!!