24 News Update उदयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को उदयपुर का धार्मिक वातावरण सुबह से ही कृष्ण भक्ति में डूबा रहा। शहर के प्रमुख मंदिरों में ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया और दिनभर अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। शाम ढलने के साथ ही मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हो गईं और मध्यरात्रि में होने वाले कृष्ण जन्म के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। शहर के आराध्य भगवान जगदीश मंदिर में जन्माष्टमी के तहत सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ धार्मिक आयोजन शुरू हुए। इसके बाद दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगदीश के दर्शन के लिए पहुंचे। रात 12.30 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव और महाआरती होगी। पुजारी रामगोपाल के अनुसार जन्मोत्सव के बाद रात 1.15 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खुले रहेंगे। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। दर्शन व्यवस्था निर्जला एकादशी की तर्ज पर रखी गई है। शनिवार सुबह 5.30 बजे से पुन: दर्शन शुरू होंगे। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रीनाथजी की हवेली में रात 12 बजे जन्म दर्शनश्रीनाथजी की हवेली में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। सुबह 5.15 बजे मंगला आरती के बाद पंचामृत स्नान कराया गया। ठाकुरजी को केसरी वस्त्र धारण कराकर विशेष शृंगार किया गया। दिनभर राजभोग, उत्थापन और भोग आरती के दर्शन हुए। रात 9.30 बजे जागरण एवं शयन के बाद मध्यरात्रि 12 बजे ठाकुरजी के जन्म दर्शन होंगे। शनिवार सुबह 8 बजे नंदोत्सव के दर्शन होंगे। इस दौरान दूध-दही का छिड़काव करने के साथ ठाकुरजी को झूला झुलाया जाएगा। लालन प्रभु के दर्शन शनिवार सुबह 5.30 बजे से मध्यरात्रि तक होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला के ब्लाइंड मर्डर का 6 घंटे में खुलासा: झाड़ियों में गलत काम करते देखा तो ओढ़नी से घोंटा गला; पुलिस ने मुख्य आरोपी व नाबालिग को किया डिटेन साफ हुई उदयपुर की चुनावी तस्वीर, 80 वार्डों में 220 प्रत्याशी; 39 में सीधा भाजपा-कांग्रेस मुकाबला, 41 में त्रिकोणीय से बहुकोणीय संघर्ष, 13 बागी अब भी मैदान में