– अशोक नगर में चातुर्मासिक धर्मसभा में उमड़ रहा है सकल दिगम्बर जैन समाज
– मुनिश्री का पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट सहित हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान


24 News Update उदयपुर, 4 सितम्बर।
श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति एवं वर्षा योग समिति के तत्वावधान में अशोक नगर स्थित उदासीन आश्रम के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री अरहसागर महाराज एवं मुनि श्री सुहित सागर महाराज के सानिध्य में चातुर्मास के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जारी हैं। प्रतिदिन आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
चातुर्मास समिति अध्यक्ष महेंद्र टाया ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित चातुर्मासिक धर्मसभा का शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। मुनिश्री के पाद-प्रक्षालन के साथ श्रीफल एवं शास्त्र भेंट कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। आहारचर्या भी सानंद संपन्न हुई। चातुर्मास के दौरान नित्य नियम पूजन, जलाभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
धर्म प्रभावना समिति अध्यक्ष कुंथु कुमार जैन गणपतोत एवं मीडिया प्रभारी रमेश वैद ने बताया कि धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री अरहसागर महाराज ने कहा कि  “मन बदल दो अगर परिस्थितियां नहीं बदलती है तो नजर को बदल दो नजारा बदल जाता है, सोच को बदल दो सितारा बदल जाता है ओर कश्ती बदल ने की जरुरत नहीं दिशा को बदल दो किनारा बदल जाता है।  हम लोग बड़ा सोचना ही भूल गये अंग्रेजों ने हमसे सिर्फ कोहिनूर ही नहीं हमारी सोच, स्वयं का आत्मविश्वास सब लूट कर ले गये। कभी किसी को धोखा मत देना क्योंकि भरोसा बहुत ही मुश्किल से बनता है लेकिन जब टूटता है तो जीवन भर के लिए टूट जाता है। उन्होने कहां कि हमेशा सबको खुश करने की कोशिश कभी मत करना क्योंकि ऐसा हमेशा सम्भव नहीं है लेकिन कोई ना कोई आत्मा तो आपसे दुखी रहेगी ही। अगर जीवन में सफलता हासिल करना है तो कभी भी थोडे से सन्तुष्ठ मत होना क्योकि जितनी ऊचाईओ को प्राप्त कर सकते है उतनी ऊचाईओ प्राप्त करना। सबसे महत्वपूर्ण बात किसी भी फालतु इंसान के लिऐ अपनी आँखो से आँसु मत बहाना। अगर लोग आपको कबूल नहीं करते तो मायुस मत होना क्योंकि लोग अक्सर वो चीज छोड़ देते जिन्हे वो खरीद नहीं पाते।  
धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने पूज्य मुनिश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 6.30 बजे गुरु भक्ति का आयोजन हुआ। इसके बाद छहढाला जी का प्रवचन एवं आरती संपन्न हुई।
पंडित भुवनेश शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में धर्म प्रभावना समिति अध्यक्ष कुंथु कुमार जैन गणपतोत, चातुर्मास समिति अध्यक्ष महेंद्र टाया, प्रकाश अखावत, राजेंद्र अखावत, रमेश वैद, शशिकांत शाह, कैलाश गंगवाल, नरेंद्र टाया, जगदीश जैन, मनोज कमावत, पारस शाह, हेमंत बोहरा, मनीष गोदावत, पंकज ठाकुर्डिया, अशोक डवारा, दिनेश सोनी, अर्चना पटवारी, सर्वेश जैन, प्रभा टाया, इंदिरा डवारा, कल्पना गांगावत, निर्मला वेद, मंजू शाह, सरोज बोहरा, संगीता डवारा, सम्पत देवी गणपतोत, भारती, निर्मला गांगावत, सावित्री टाया सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading