24 News Update उदयपुर। उदयपुर की 18 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी दक्षिता कुमावत ने राजस्थान के खेल जगत को बड़ी उपलब्धि दिलाते हुए आधिकारिक रूप से वूमन कैंडिडेट मास्टर (WCM) का खिताब हासिल कर लिया है। 2000 की प्रतिष्ठित FIDE रेटिंग पार कर वर्तमान में 2001 रेटिंग तक पहुंचने वाली दक्षिता अब राजस्थान की सर्वोच्च रेटिंग वाली महिला शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं।
दक्षिता पिछले पांच वर्षों से राजस्थान महिला शतरंज में लगातार अपना दबदबा बनाए हुए हैं। वर्ष 2021 से 2025 तक लगातार पांच बार राजस्थान राज्य महिला शतरंज चैम्पियनशिप जीतना अपने आप में रिकॉर्ड माना जा रहा है। खास बात यह रही कि इस दौरान वह एक भी मुकाबला नहीं हारीं।
उन्होंने वर्ष 2025 में बीकानेर में आयोजित राजस्थान स्टेट सीनियर ओपन फिडे रेटेड चैम्पियनशिप में पुरुष खिलाड़ियों के बीच ओपन वर्ग में हिस्सा लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 300 से अधिक खिलाड़ियों के बीच खिताब जीतकर दक्षिता राज्य का सबसे बड़ा ओपन शतरंज खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी और इतिहास की दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं।
दक्षिता कुमावत फिलहाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं और कोच आयुष जैन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप 2024 और एशियन जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप 2023 सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
दक्षिता का अगला लक्ष्य वूमन ग्रैंडमास्टर (WGM) का खिताब हासिल करना और भारतीय ओलंपियाड टीम में जगह बनाना है। राजस्थान शतरंज संघ की उपाध्यक्ष सोनल गर्ग ने इसे प्रदेश के शतरंज इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया है। वहीं उदयपुर जिला शतरंज संघ में भी इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading