24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बाइक चोर गिराह पलक झपकते ही बाइक उड़ा कर कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सूरजपोल थाना क्षेत्र की आनंद विहार टेकरी कॉलोनी से सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 164/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। परिवादी विजय प्रकाश सुथार पुत्र रामचन्द्र सुथार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बासड़ा थाना खैरोदा जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दी कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पल्सर 125 सीसी, काले रंग की, नंबर RJ27AV8465 को आनंद विहार टेकरी स्थित मकान नंबर 10 के बाहर खड़ा किया था। परिवादी के अनुसार 6 मई 2026 सुबह करीब 10 बजे खड़ी की गई बाइक कुछ समय बाद वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद सूरजपोल थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन लॉक कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चार दिन थम सकती है बैंकिंग रफ्तार: मई के आखिरी सप्ताह में एसबीआई कर्मचारियों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, हड़ताल की चेतावनी उदयपुर की दक्षिता ने शतरंज में रचा नया इतिहास, बनीं राजस्थान की नंबर-1 महिला खिलाड़ी