24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल। उत्तर पश्चिम रेलवे के तहत जयपुर-फुलेरा रेलखंड पर स्थित धानक्या स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 235 पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के चलते कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द, कुछ का मार्ग परिवर्तित और कुछ को रीशेड्यूल किया गया है।आंशिक रद्द ट्रेनें:गाड़ी संख्या 12991, उदयपुर सिटी–जयपुर (05 मई 2026) केवल अजमेर तक चलेगी। अजमेर-जयपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।गाड़ी संख्या 12992, जयपुर–उदयपुर सिटी (05 मई 2026) जयपुर के बजाय अजमेर से रवाना होगी। जयपुर-अजमेर के बीच सेवा रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेन:गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस (03 व 13 मई 2026) अपने निर्धारित मार्ग रींगस-जयपुर-फुलेरा के बजाय रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। रीशेड्यूल ट्रेनें:गाड़ी संख्या 12988, अजमेर–सियालदाह (05 मई 2026) 1 घंटा 40 मिनट देरी से चलेगी।गाड़ी संख्या 14864, जोधपुर–वाराणसी सिटी (05 मई 2026) 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।गाड़ी संख्या 15716, अजमेर–किशनगंज (05 मई 2026) 2 घंटे देरी से रवाना होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिरणमगरी में सनकी आशिक का ‘डिजिटल आतंक’, युवती की शादी से पहले फर्जी आईडी से बदनाम करने की साजिश उदयपुर सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान बंदियों का हमला, प्रहरी पर धारदार वार, कई घायल