24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय कारागृह में तलाशी अभियान के दौरान बंदियों द्वारा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में एक प्रहरी गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि जेल स्टाफ के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को शाम करीब 4:15 बजे केन्द्रीय जेल में नियमित तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान कुछ बंदियों ने तलाशी का विरोध करते हुए अचानक आक्रामक रुख अपना लिया और स्टाफ पर हमला कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, दण्डित बंदी साहिल अली पुत्र अजीज अली ने बर्तन से बनाई गई धारदार पत्ती से प्रहरी शिवचरण सिंह के दाहिने हाथ पर करीब 2 से 3 इंच लंबा गहरा कट मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके अलावा उनके शरीर पर अन्य चोटें भी आई हैं।
घटना में उपाधीक्षक बी.बी. मोहन मीणा, मुख्य प्रहरी योगेश कुमार, प्रहरी रोहिताश जाट और सांवरमल को भी हल्की चोटें आई हैं।
हमले के दौरान जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति को नियंत्रित करने में अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल से सभी बंदियों को काबू में किया गया। मामले में आरोपी बंदियों में साहिल अली, जितेंद्र सिंह हुल्दानी उर्फ सुरेंद्र/जीतू, संजय कुमार उर्फ बचिया, विचाराधीन बंदी विक्रम कुमार जाट उर्फ राठौड़ और रामहरि के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
घटना की रिपोर्ट उपकारापाल अचलाराम (54) निवासी खन्दरा, जिला सिरोही द्वारा दी गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 121(1) और 132 के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) तेजसिंह को सौंपी गई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading