24 News UJpdate उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने बार—बार परेशान करने वाले युवक को शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उसका जीना मुहाल कर दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने सोशल मीडिया को हथियार बनाते हुए युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी एडिटेड तस्वीरें वायरल कर दीं और बदनाम करने की साजिश रच डाली।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला पानेरियों की मादड़ी क्षेत्र का है। आरोपी लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। उसकी मां को भी परेशान कर रहा है। उन पर भी पुत्री की शादी उससे करवाने का दबाव डाल रहा हैं जब युवती ने साफ इनकार किया, तो आरोपी बौखला गया और उसने धमकियों का सिलसिला शुरू कर दिया। पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने, तेजाब फेंकने और सड़क हादसा कराने जैसी गंभीर धमकियां दी गईं।एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने कई बार फोन कर पीड़िता और उसकी विधवा मां को डराया-धमकाया। यहां तक कि रास्ता रोककर जबरन शादी के लिए दबाव बनाया और मना करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।इतना ही नहीं, आरोपी ने 26 मार्च को युवती के नाम से दो फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसमें उसकी एडिटेड तस्वीरें पोस्ट कर दीं। इन अकाउंट्स के जरिए अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे पीड़िता और उसका परिवार मानसिक तनाव में आ गया।सूत्रों के मुताबिक, युवती की शादी 30 अप्रैल को अन्य स्थान पर तय है, जिसकी जानकारी मिलते ही आरोपी और अधिक आक्रामक हो गया। वह रास्ता रोककर दबाव बनाने और लगातार डराने-धमकाने लगा। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 75(2), 78(2), 308(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील मेनारिया के रूप में हुई है। इस बारे में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देश पर एफआईआर की जांच सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुरेश कुमार को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल में जुटे हैं।पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है और उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग, दो नामजद उदयपुर-जयपुर रेलमार्ग प्रभावित: आरयूबी निर्माण के चलते कई ट्रेनें आंशिक रद्द, मार्ग बदला और देरी से चलेंगी