24 News Update. उदयपुर में नाबालिग को किडनैप पर रेप करने के मामले में झाड़ोल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थानाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नारूलाल पिता हरजी सागीया निवासी कोचला को उडावेला तिराहे से गिरफ्तार किया है। वह 7 महीने से फरार चल रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग के पिता ने 2 अप्रैल 2026 को थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ मेले में गई थी। भीड़ में नाबालिग बेटी का हाथ आरोपी नारूलाल ने पकड़ा और वह बेटी को जबरन हाथ पकड़कर ले जाने लगा। मां ने उसका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन भीड़ में उसे पकड़ नहीं पाई। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। परिजनों ने इधर-उधर काफी तलाशा लेकिन बच्ची नहीं मिली। परिजनों को आरोपी पर पहले से शक परिजनों को आरोपी पर पहले से शक था। इसलिए वे दूसरे दिन उसके घर पता करने गए लेकिन वह नहीं मिला। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में ये भी बताया कि आरोपी ने उसे करीब 2 महीने पहले धमकी देते हुए कहा था कि तेरी बेटी को ऐसी जगह भेज दूंगा कि किसी को पता नहीं लगेगा। पुलिस भी पकड़ नहीं पाएगी। ऐसे में पिता को पूरा अंदेशा था कि आरोपी नारूलाल ने ही उसकी बेटी का किडनैप किया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उडावेला तिराहे पर खड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विलासिता की कथा ‘अनंता’, शिखर अग्रवाल, पत्नी और परिवार के सदस्यों से जुड़े विला सौदों के साथ अनंता रिसॉर्ट्स संचालित करने वाली गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज पार्किंग के लिए आरक्षित भूमि पर बने चबूतरे पर नगर निगम की कार्रवाई