— दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में उदयपुर को जोड़ने की मांग तेज, पर्यटन-उद्योग और रोजगार की संभावनाओं को लेकर उठी आवाज 24 News Update उदयपुर। क्या आपको पता है कि हमारी बुलट ट्रेन का बजट आने के बाद अचानक कहीं और डायवर्ट कर दिया गया। हम सपने देखते रह गए और किसी ओर से सपने सच हो गए। उसके बाद भी हमारे महान नेता सोते रहे गए व हमें मुंगेरीलाल के हसीन सपनों की दुनिया में घुमा—घुमा कर हमसे बुलेट ट्रेन छीन ली हैं। ऐसे में पूरे मेवाड़ में एक बड़े सशक्त प्रतिकारात्मक आंदोलन की जरूरत महसूस की जा रही है। मेवाड़ ने कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया तो अपने हक के लिए भी कभी पीछे नहीं हटा है। अब बात ये है कि मेवाड़ की ऐतिहासिक विरासत, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन पहचान और आर्थिक क्षमता के बावजूद उदयपुर आधुनिक हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ने का इंतजार कर रहा है। शहर में अब सवाल उठने लगा है कि जिस बुलेट ट्रेन परियोजना से उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर और जयपुर जैसे शहरों के विकास को नई रफ्तार मिल सकती थी, वह आखिर प्राथमिकता सूची में पीछे क्यों चली गई।प्रस्तावित दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में राजस्थान के कई प्रमुख शहरों को जोड़ने की योजना थी। करीब 875 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में ट्रेन की गति 320 से 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक प्रस्तावित बताई गई थी। इससे दिल्ली से अहमदाबाद का सफर करीब 4 घंटे तक सिमटने की संभावना जताई गई थी।पूर्व में इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन हालिया हाई स्पीड रेल परियोजनाओं की घोषणाओं में उदयपुर का नाम सामने नहीं आने के बाद अब क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। लोग पूछने लगे हैं कि क्या उदयपुर या मेवाड के नेता नींद में सोए हुए हैं या फिर उनके भीतर इतना साहस ही नहीं बचा है कि हमारे मुद्दों की दिल्ली में दहाड़ के साथ पैरवी कर सके। उदयपुर सिर्फ पर्यटन नहीं, आर्थिक विकास का केंद्रउदयपुर की पहचान अब केवल झीलों और महलों तक सीमित नहीं है। यह शहर विश्व स्तर पर पर्यटन नगरी, हेरिटेज सिटी और डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में स्थापित हो चुका है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। वहीं श्रीनाथजी धाम, मेवाड़ की ऐतिहासिक विरासत और आसपास के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के कारण यह पूरा क्षेत्र राष्ट्रीय महत्व रखता है।हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी मिलने से पर्यटन, होटल, परिवहन, हस्तशिल्प, सेवा क्षेत्र और स्थानीय व्यापार को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। भीलवाड़ा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री और मेवाड़ की खनिज क्षमतामेवाड़ क्षेत्र केवल पर्यटन के लिए नहीं बल्कि उद्योग और खनिज संपदा के लिए भी महत्वपूर्ण है। भीलवाड़ा देश के प्रमुख टेक्सटाइल केंद्रों में शामिल है। चित्तौड़गढ़ ऐतिहासिक और औद्योगिक पहचान रखता है। उदयपुर क्षेत्र मार्बल सहित कई खनिज संसाधनों के लिए जाना जाता है। भविष्य में रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में भी संभावनाएं बताई जाती हैं। ऐसे में तेज और आधुनिक परिवहन नेटवर्क उद्योगों को नई दिशा दे सकता है। चीन जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा के दौर में बेहतर कनेक्टिविटी व्यापार और निवेश के लिए जरूरी मानी जा रही है। समय की कीमत, तेज कनेक्टिविटी की जरूरतविशेषज्ञों का मानना है कि आज के दौर में समय ही सबसे बड़ा संसाधन है। जब देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के युग में आगे बढ़ रहा है, तब परिवहन व्यवस्था को भी उसी गति से विकसित करना होगा।उदयपुर जैसे शहर को तेज रेल नेटवर्क से जोड़ना केवल यात्रा सुविधा नहीं बल्कि भविष्य के आर्थिक विकास से जुड़ा बड़ा कदम होता। जनप्रतिनिधियों से मजबूत पैरवी की जरूरतक्षेत्र में यह मांग भी उठ रही है कि सांसद, विधायक और राजनीतिक नेतृत्व इस परियोजना को लेकर केंद्र स्तर पर मजबूत पैरवी करें।मेवाड़ की ऐतिहासिक भूमिका, पर्यटन क्षमता, उद्योग और भविष्य की आर्थिक जरूरतों को देखते हुए हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी को क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। अब सवाल यही है कि जिस मेवाड़ ने देश को इतिहास और संस्कृति दी, क्या उसे भविष्य की तेज रफ्तार विकास यात्रा में भी बराबर की जगह मिलेगी? उदयपुर सिटिजन सोसाइटी ने भी उठाई मांग उदयपुर सिटिजन सोसाइटी ने इस मुद्दे को लेकर रेल मंत्रालय से मांग की है कि अहमदाबाद-दिल्ली हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में उदयपुर को शामिल करते हुए परियोजना को फिर प्राथमिकता दी जाए। सोसाइटी के अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट ने कहा कि पूर्व में इस कॉरिडोर को लेकर डीपीआर तैयार होने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र भेजकर परियोजना के सर्वेक्षण, व्यवहार्यता अध्ययन और लंबित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की है।कुम्भट के अनुसार, उदयपुर को बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ना पर्यटन, उद्योग और रोजगार के लिहाज से समय की आवश्यकता है। उनका कहना है कि यदि यह परियोजना आगे बढ़ती है तो मेवाड़ क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज हो सकता है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद-उदयपुर-अजमेर-जयपुर-दिल्ली मार्ग पर हाई स्पीड रेल न केवल राजस्थान और गुजरात के बीच आवागमन आसान बनाएगी, बल्कि उदयपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाएगी। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर हाइलाइट्स कुल लंबाई: लगभग 875 किमी संभावित गति: 320–350 किमी/घंटा प्रस्तावित यात्रा समय: दिल्ली से अहमदाबाद करीब 4 घंटे राजस्थान के प्रमुख शहर: जयपुर → अजमेर → भीलवाड़ा → चित्तौड़गढ़ → उदयपुर उद्देश्य: तेज कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फायर सेफ्टी को लेकर निगम की बड़ी कार्रवाई की तैयारी: 655 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी, 337 को नोटिस; नियमों की अनदेखी पर सीज होंगी इमारतें व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 4 साल से फरार 10 हजार की इनामी अभियुक्ता टीना राठौड़ गिरफ्तार