24 News Update उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार साल से फरार चल रही 10 हजार रुपए की इनामी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी महिला को मध्यप्रदेश के पिपलिया मंडी क्षेत्र से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 2022 में व्यवसायी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्यापुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2022 को प्रार्थी अनिश गलुण्डिया ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 29 जून 2022 को शाम करीब 6 बजे उसके भाई पियूष गलुण्डिया ने अपने मित्र सुनील भंडारी के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।घटना स्थल से दो सुसाइड नोट बरामद हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि सुसाइड नोट में पियूष गलुण्डिया ने दक्षिण विस्तार योजना निवासी टीना राठौड़ द्वारा लगाए गए आरोपों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इसके आधार पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। चार साल से फरार चल रही थी आरोपीपुलिस ने बताया कि मामले में वांछित अभियुक्ता टीना लगातार फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपी टीना को पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) से पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान टीना पत्नी सुनील राठौड़ निवासी आगर मालवा, सुमरा खेड़ी थाना आगर जिला आगर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में फाटक मोहल्ला, पिपलिया मंडी जिला मंदसौर में किराएदार के रूप में रह रही थी।इस कार्रवाई में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी, सहायक उप निरीक्षक केशर सिंह, हैड कांस्टेबल रामकुमार, कांस्टेबल तरुण और महिला कांस्टेबल रेखा शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर पूछ रहा सवाल- विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन आखिर मेवाड़ से क्यों डी—रेल हुई? गहरी नींद में हैं नेता या फिर उनके बस की बात नहीं!!