उदयपुर। खेल गांव में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उपेंद्र वसीटा, सुजल मोदी, परी मोदी एवं हिरल मोदी ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब ये चारों खिलाड़ी अजमेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर प्रदेशभर के खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबलों में इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।चारों बॉक्सर बॉक्सिंग प्रशिक्षक वर्धमान सिंह नरुका से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नियमित अभ्यास, मेहनत और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित की है।चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर परिजनों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। अब उदयपुर के इन होनहार बॉक्सरों की नजर अजमेर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने पर है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एआई के साथ बदल रही शिक्षा की तस्वीर, शिक्षक निरंतर अपडेट रहें: प्रो. मंजू मांडोत सीए यशवंत मंगल बने दक्षिण-पश्चिम राजस्थान युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश युवा अध्यक्ष