उदयपुर, 05 अक्टूबर। भीण्डर थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम 60 मिलीग्राम एमडीएमए बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चल रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और वल्लभनगर वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। टीम का नेतृत्व भीण्डर थानाधिकारी मुकेशचन्द्र और डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रपाल ने किया।
पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर को टीम चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे-48 पर विजयमगरी की सरहद में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बाइक पर बैठे दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर सर्विस रोड पर बाइक रुकवाई। पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान बाइक चालक विनोद बंजारा (19) निवासी लक्ष्मीपुरा, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से 11 ग्राम 60 मिलीग्राम एमडीएमए बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और बाइक जब्त कर विनोद तथा उसके साथी परशराम (21) निवासी लक्ष्मीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में भीण्डर थाने पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान कानोड़ थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भंवरलाल द्वारा किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में भीण्डर थानाधिकारी मुकेशचन्द्र, डीएसटी प्रभारी चन्द्रपाल, योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जगमोहन, भंवरलाल, कांस्टेबल स्वरूपाराम, शंकरलाल, प्रमोद, कयूम खान और पवन शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading