उदयपुर, 05 अक्टूबर। सेक्टर-14 स्थित गोवर्धन अपार्टमेंट में रविवार को क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह मीणा और नवनिर्वाचित पार्षद मीनल पोखरणा के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। अपार्टमेंट के मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता सनी पोखरणा की मौजूदगी में निवासियों ने तीनों अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान करीब 10 वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।निवासियों ने बताया कि अपार्टमेंट में नियमित सफाई नहीं होने, रोड लाइटों के खराब रहने, सड़कों की मरम्मत नहीं होने सहित कई समस्याओं के कारण करीब 800 निवासी लंबे समय से परेशान हैं। श्री विनोद रंगवानी ने समस्याओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी।अपार्टमेंट समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त तहसीलदार मोहन सोनी ने पिछले एक दशक के दौरान समस्याओं के समाधान के लिए समिति की ओर से किए गए प्रयासों और संबंधित विभागों के समक्ष रखे गए मामलों की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आवासन मंडल के अधिकारियों से लगातार गलत जानकारी मिलने के कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने यह भी बताया कि कई मामलों में जिला कलक्टर और सांसद के निर्देशों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। विधायक फूल सिंह मीणा ने नाराजगी और चिंता जताते हुए कहा कि इतनी समस्याएं होने के बावजूद उन्हें अब तक इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अब गोवर्धन अपार्टमेंट को व्यवस्थित और विकसित करवाना उनकी जिम्मेदारी है। विधायक ने अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक की तत्काल कार्रवाई पर अपार्टमेंट के निवासियों ने प्रसन्नता जताई।नवनिर्वाचित पार्षद मीनल पोखरणा और युवा नेता सनी पोखरणा ने कहा कि जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाई है, ऐसे में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाना उनका दायित्व है। उन्होंने गोवर्धन अपार्टमेंट की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करने का भरोसा दिलाया।के.के. मीणा, जमनेश धुप्पड़, मयंक जानी, मनोज सेंगर, गौरव सोनी, विक्रम सिंह, राकेश सोनी, हीरालाल पालीवाल, जितेंद्र सोनी, विकास सोनी, लोकेश कारड़ा, दिलीप लक्सकार, ए.के. साहू, राजेश यादव, एस.के. शर्मा, सावन दोषी, दिनेश तिवारी, रोमा रंगवानी, निर्मला पांडे, अनीता तिवारी, मंजू सोनी और चंदा शर्मा सहित 100 से अधिक निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जमनेश धुप्पड़ की ओर से आयोजित स्नेह भोज के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाकाबंदी में बाइक सवार दो युवक पकड़े, 11.60 ग्राम एमडीएमए बरामद निम्बार्क कॉलेज में भूमि पूजन के साथ रामलीला मंच निर्माण शुरू, 9 अक्टूबर से गूंजेगी श्रीराम कथा