उदयपुर, 05 अक्टूबर। बिलौचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शक्तिनगर स्थित श्री सनातन मंदिर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहन तलरेजा ने की। बैठक में आगामी 20 अक्टूबर को गांधी ग्राउंड में होने वाले दशहरा उत्सव को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के संयोजक हेमंत गखरेजा ने बताया कि दशहरा आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सदस्यों को उनकी भूमिका और कार्यक्षमता के अनुसार सौंपी गई हैं। आयोजन को इस बार व्यापक स्वरूप देने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कई नए आकर्षण भी शामिल किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से दशहरा आयोजन के निमंत्रण कार्ड का विमोचन भी किया गया। समिति के सह-संयोजक मनीष डेम्बला ने बताया कि इस वर्ष दशहरा शोभायात्रा में पहले से अधिक संख्या में आकर्षक झांकियां शामिल की जाएंगी। इसके अलावा कुछ नई और विशेष झांकियां भी तैयार करवाई जा रही हैं। नई झांकियों को लेकर पुणे और दिल्ली की इवेंट टीमों से चर्चा चल रही है और अंतिम स्तर पर बातचीत जारी है। इन झांकियों के शामिल होने से भगवान श्रीराम की विजय यात्रा को और भव्य एवं आकर्षक स्वरूप मिलने की उम्मीद है। पहले से बड़े होंगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बिलौचिस्तान पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कटारिया ने बताया कि इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बड़ा, भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाज के सभी परिवारों और संगठनों से अपनी-अपनी झांकियां तैयार कर दशहरा शोभायात्रा में शामिल करने का आग्रह पत्र के माध्यम से किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक झांकियों की भागीदारी से भगवान श्रीराम की विजय यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा और समाज के लोगों की सहभागिता भी बढ़ेगी। युवाओं को आयोजन से जोड़ने पर जोर पंचायत के महासचिव विजय आहूजा ने कहा कि दशहरा महोत्सव समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देता है। उन्होंने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने और विशेष रूप से युवाओं को आयोजन से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और प्रयासों से इस वर्ष का दशहरा समारोह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और यादगार बनाया जाएगा। बैठक में शोभायात्रा, झांकियों, पुतलों, सुरक्षा व्यवस्था, आतिशबाजी और अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। बैठक में विजय कस्तूरी, कमल तलरेजा, अमित खतुरिया, जय सपरा, जय कस्तूरी, मनीष चुग, हरीश भाटिया, मयंक कस्तूरी, होलाराम और प्रेम तलरेजा सहित समिति एवं पंचायत के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस वर्ष के दशहरा महोत्सव को भव्य, आकर्षक, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के सभी परिवारों एवं संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में दशहरा शोभायात्रा और आयोजन में सहभागिता करने की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यस्तरीय तैराकी में उदयपुर के जुड़वा भाई-बहनों का जलवा, विधि सनाढ्य बनीं व्यक्तिगत चैंपियन नाकाबंदी में बाइक सवार दो युवक पकड़े, 11.60 ग्राम एमडीएमए बरामद