उदयपुर। सविना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और जिंदा कारतूस उपलब्ध कराने वाला कथित मुख्य हथियार तस्कर वितेश उर्फ वीटू भी शामिल है, जिसे मध्यप्रदेश के रतलाम से पकड़ा गया। दूसरा आरोपी राकेश उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सिटी उमेश ओझा और सीओ नगर पूर्व छवि शर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सविना खेड़ा निवासी प्रेम सिंह सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अगस्त 2026 की रात करीब 1:30 बजे वह अपने दोस्तों अरदीन खान उर्फ फरदीन, प्रदीप बापू, राज, कुशाल और हर्षित के साथ जन्मदिन का केक काटने बलीचा स्थित महादेव होटल गया था। वहां इटियोस कार में आए उस्मान गनी और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते फरदीन पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद रास्ते में कार चालक ने गाड़ी आगे लगाकर चार गोलियां चलाईं। पुलिस ने प्रकरण संख्या 302/2026 में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस इस मामले में षड्यंत्र रचने के आरोपी मुजफ्फर हुसैन उर्फ गोगा के साथ जयेश गुर्जर, गोविन्दलाल गुर्जर, रोनक राव, उस्मान गनी और मोहसीन गदनीय को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वितेश उर्फ वीटू (29) पुत्र स्व. माणक, निवासी टीनीटी स्कूल के पीछे, इन्द्रा नगर, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) और राकेश (27) पुत्र लक्ष्मीनारायण, निवासी गुर्जर मोहल्ला, गोवर्धनविलास गांव, उदयपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, राकेश ने वारदात में हथियार उपलब्ध कराने में सहयोग किया था, जबकि वितेश ने इस्तेमाल की गई पिस्टल और जिंदा कारतूस बेचे थे। राकेश के खिलाफ सुखेर, गोवर्धनविलास और सविना थानों में मारपीट व जानलेवा हमले के तीन प्रकरण विचाराधीन हैं। पुलिस दोनों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह, उप निरीक्षक रविन्द्र पाटीदार, कांस्टेबल मांगीलाल (1096), रामावतार (3175), छगनलाल (2533) और खरताराम (1378) शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल हाईकोर्ट पहुंचे, ACB जांच की मंजूरी को दी चुनौती, 19 को सुनवाई आरओबी निर्माण के चलते आठ रेलसेवाएं रहेंगी आंशिक रद्द, जनवरी से मार्च तक यात्रियों को होगी परेशानी