— हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 23 पर होगा निर्माण कार्य, बीकानेर, जोधपुर, लुधियाना और रेवाड़ी रूट की ट्रेनें प्रभावित जयपुर। हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 23 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते जनवरी से मार्च 2027 तक आठ रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन निर्धारित गंतव्य के बजाय बीच के स्टेशनों तक ही होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बीकानेर मंडल के चरौड़-सिवानी स्टेशनों के बीच चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके कारण प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण इस प्रकार है। बीकानेर-हिसार रूट गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस 24 जनवरी 2027 को बीकानेर से रवाना होकर रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। रतनगढ़ से हिसार के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14898 हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस 25 जनवरी को हिसार के बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी। हिसार-रतनगढ़ के बीच रद्द रहेगी।जोधपुर-हिसार रूट गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 13 और 24 जनवरी को जोधपुर से रवाना होकर चूरू तक ही चलेगी। चूरू-हिसार के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 14 और 25 जनवरी को हिसार के बजाय चूरू से संचालित होगी। हिसार-चूरू के बीच रद्द रहेगी।लुधियाना-चूरू रूट गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू रेलसेवा 13 और 24 जनवरी, 24 और 25 फरवरी तथा 2 और 3 मार्च को लुधियाना से रवाना होकर हिसार तक ही चलेगी। हिसार-चूरू के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना रेलसेवा 14 और 25 जनवरी, 25 और 26 फरवरी तथा 3 और 4 मार्च को चूरू के बजाय हिसार से संचालित होगी। चूरू-हिसार के बीच रद्द रहेगी।रेवाड़ी-हिसार रूट गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा 24 जनवरी को रेवाड़ी से रवाना होकर सादुलपुर तक ही चलेगी। सादुलपुर-हिसार के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रेलसेवा 25 जनवरी को हिसार के बजाय सादुलपुर से संचालित होगी। हिसार-सादुलपुर के बीच रद्द रहेगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन और निर्धारित स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सविना फायरिंग केस में दो और गिरफ्तार, रतलाम से पकड़ा गया मुख्य हथियार सप्लायर; अब तक आठ आरोपी गिरफ्त में गांवों की खेल प्रतिभाओं के लिए खुलेगा बड़ा मंच, 16 खेलों में दिखेगा दमखम; 30 नवंबर तक मुफ्त पंजीयन, इस बार चार नए खेल शामिल, उदयपुर में अब तक 3015 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन