जयपुर। विला खरीद प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच के खिलाफ एपीओ चल रहे आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में राज्य सरकार की ओर से एसीबी को विस्तृत जांच की अनुमति देने के फैसले को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट की एकलपीठ 19 नवंबर को इस पर सुनवाई करेगी।याचिका में कहा गया है कि 27 अक्टूबर को मामले से जुड़ी खबर मीडिया में प्रकाशित हुई थी और अगले ही दिन शिखर अग्रवाल को एपीओ कर दिया गया। इसके बाद 30 अक्टूबर को राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत एसीबी को विस्तृत जांच की अनुमति दे दी। याचिकाकर्ता का तर्क है कि उनका स्पष्टीकरण लिए बिना ही जांच की मंजूरी दी गई और पूरी प्रक्रिया जल्दबाजी में अपनाई गई।याचिका में यह भी कहा गया है कि अलवर के अजबगढ़ स्थित रिसॉर्ट के पास वैध सीटीई और सीटीओ हैं। साथ ही, करोड़ों रुपए के इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले बोर्ड से मंजूरी मिली थी। याचिका के साथ अंतरिम राहत के लिए प्रार्थना पत्र भी लगाया गया है। इसमें याचिका के निस्तारण तक दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। क्या है पूरा मामलामीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, आईएएस शिखर अग्रवाल ने अपनी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर वर्ष 2023 से 2026 के बीच गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड से उदयपुर के बुझड़ा स्थित रिसॉर्ट में 20 कॉटेज और अलवर के अजबगढ़ में 20 विला खरीदे थे। इन संपत्तियों की कीमत करीब 6.16 करोड़ रुपए दर्शाई गई, जबकि आरोप है कि इनका बाजार मूल्य इससे काफी अधिक है।खबरों के मुताबिक, संपत्तियां खरीदने के तुरंत बाद इन्हें उसी कंपनी को करीब 1.80 करोड़ रुपए सालाना लीज पर दे दिया गया। यह भी आरोप है कि अलवर के विला की रजिस्ट्री वाले दिन ही वित्त विभाग ने संबंधित कंपनी के प्रोजेक्ट को रिप्स के तहत विशेष रियायती पैकेज और टैक्स छूट देने के आदेश जारी किए थे। मामले में एसीबी जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिंदुस्तान जिंक द्वारा राजस्थान में 80,000 करोड़ के विस्तार से हर वर्ष 12,000 करोड़ का राजस्व, 2 लाख से अधिक रोजगार के मिलेंगे अवसर सविना फायरिंग केस में दो और गिरफ्तार, रतलाम से पकड़ा गया मुख्य हथियार सप्लायर; अब तक आठ आरोपी गिरफ्त में