24 News Update उदयपुर। शहर में मीठी ईद के बाद शुरू हुई रंजिश आखिरकार गोलियों और चाकुओं तक पहुंच गई थी। घंटाघर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में वह युवक भी शामिल है जिसने मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश से पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के साथ अब इस हमले में शामिल सभी पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव की निगरानी में घंटाघर थानाधिकारी कर्मवीर सिंह, अम्बामाता थानाधिकारी दलपत सिंह और प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। आसूचना, तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से मोहसीन खान और अर्जुन वागरी को दबोच लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी इरफान खान पठान का मोहसीन पिनोक्यो, सलमान और नाजीब के साथ पुराने विवाद चल रहे थे। मीठी ईद के दौरान हुए झगड़े के बाद इरफान ने बदला लेने की साजिश रची। इसके लिए उसने अपने परिचित मोहसीन खान से मध्यप्रदेश से अवैध पिस्टल मंगवाई और साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। करीब पांच दिन पहले एक गली में बंद दुकान के सामने खड़े मोहसीन पिनोक्यो, सलमान और नाजीब पर अचानक गोलियां चलाई गईं और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में सलमान को गोली लगी, जबकि मोहसीन पिनोक्यो और नाजीब गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में पुलिस पहले ही इरफान खान पठान, अरबाज खान और मोहम्मद हुसैन उर्फ मख्खी को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब मोहसीन खान और अर्जुन वागरी की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया है।गिरफ्तार आरोपी मोहसीन खान, उज्जैन जिले के खाचरोद क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से अवैध हथियार और चोरी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि पिस्टल सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या इस गैंग का संबंध अन्य आपराधिक घटनाओं से भी जुड़ा हुआ है।इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में थानाधिकारी कर्मवीर सिंह, दलपत सिंह, प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार, उप निरीक्षक अमजद खान, रघुवीर सिंह, अर्जुन सिंह, अर्जुनलाल, हेड कांस्टेबल धर्मेश कुमार, सत्यपाल, दिलीप सिंह, राकेश कुमार तथा कांस्टेबल सोहन, राजकमल, ओमप्रकाश और चालक फिरोज की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation छाजेड़ अराईस एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित जंगल कटाई हटाने पहुंची टीम पर हमले के फरार आरोपी दबोचे, ‘सुदर्शन चक्र-2’ में पानरवा पुलिस की बड़ी कामयाबी