24 News Update उदयपुर। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-2” के तहत पानरवा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक इस मामले में दो इनामी आरोपियों समेत कुल छह आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।
दरअसल, मामला उस समय का है जब वन विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची सरकारी टीम पर हमला कर दिया गया था। अब महीनों बाद पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र के सहारे फरार आरोपियों तक पहुंच बनाई है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी डूंगरसिंह चूण्डावत के सुपरविजन में पानरवा थानाधिकारी सबीर खान ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी मिठा उर्फ मिठिया पुत्र भोमा निवासी जुनापादर थाना माण्डवा और उसके साथी रमेश पुत्र मीणा निवासी आंजणी थाना माण्डवा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला 12 फरवरी 2026 का है। ग्राम कोदरनाल में वन विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार अपनी टीम और पानरवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध करते हुए सरकारी टीम पर हमला बोल दिया। स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ गई। हमले के बाद पानरवा थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि मामले में लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी की जा रही थी। कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था। अब ताजा कार्रवाई में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी से जांच को महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।
इस पूरे ऑपरेशन में थानाधिकारी सबीर खान के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रकाशचन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, किशनाराम, भारत सिंह, दिलीप सुथार और प्रकाशचन्द्र की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले जैसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-2” के जरिए पुलिस लगातार फरार और इनामी अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading