24 News Update उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहर के निर्देशन में थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सेशन न्यायालय खैरवाड़ा में दर्ज मुकदमा संख्या 68/2025 एवं प्रकरण संख्या 99/2025 में लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों मेंमनीष (पिता स्व. जयानंद उर्फ जैना मीणा), निवासी मसारों की ओबरी, फला सामला, ऋषभदेव पंकज (पिता अमृत उर्फ अमरा मीणा), निवासी मसारों की ओबरी, फला सामला, ऋषभदेव शामिल हैं। दोनों के खिलाफ बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज थे और ये काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व में टीम के सदस्य जोरावर सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार और बाबूलाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 26 करोड़ की एफडी पर किसने किए जाली हस्ताक्षर, बीएन में टकराव तेज, गंभीर अनियमितताओं के आरोप सिंधी समाज के ‘पुरोधाओं’ और पंचायत प्रतिनिधियों का महा-सम्मान 25 अप्रैल को, तैयारियाँ तेज