24 News Update उदयपुर। सिंधी समाज (JSP) की ओर से 25 अप्रैल को जवाहर नगर स्थित सिन्धु धाम में आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इस बार आयोजन को खास बनाते हुए समाज ने निर्णय लिया है कि केवल वर्तमान पदाधिकारियों ही नहीं, बल्कि समाज की नींव रखने वाले ‘पुरोधाओं’ के परिवारों का भी विशेष अभिनंदन किया जाएगा।समारोह को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह पहल समाज की विरासत को सम्मान देने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है।पंचायत स्तर पर पहली बार व्यापक सम्मानकार्यक्रम में इस बार सम्मान का दायरा बढ़ाया गया है। उदयपुर के सिंधी समाज के भामाशाहों के साथ-साथ प्रत्येक पूज्य सिंधी पंचायत से दो-दो सक्रिय समाजसेवियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लोगों को पहचान और प्रोत्साहन देना है।विशेष समितियों का गठन, जिम्मेदारियां तयकार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। स्वागत समिति अतिथियों और पंचायत प्रतिनिधियों की अगवानी करेगी।सम्मान चयन समिति पूर्वजों के परिवारों एवं पंचायतों से आए नामों का चयन करेगी। व्यवस्था समिति स्नेहभोज और कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाएं संभालेगी। इन समितियों का संचालन भारत खत्री, अभिषेक कालरा, अमन असनानी और संतोष कालरा के निर्देशन में किया जा रहा है। वहीं, व्यवस्था समिति की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष कैलाश डेमला और राकेश बजाज व उनकी टीम को सौंपी गई है। विरासत को नमन, एकता का संदेशबैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के पुरोधाओं के परिवारों को सम्मानित करना हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। इससे नई पीढ़ी को अपने इतिहास और मूल्यों को समझने की प्रेरणा मिलेगी। पंचायत अध्यक्ष हरीश राजानी ने कहा कि पंचायतों को जोड़ने से समाज की एकता और अधिक मजबूत होगी।संरक्षक प्रताप राय चुग की उपस्थिति में यह भी तय किया गया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सिंधी समाज की एकजुटता और संगठन शक्ति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने इस पहल की सराहना की।रूपरेखा तैयार, सक्रिय भागीदारीबैठक में मनोहर गुरानी, खान चंद मंगवानी, हरीश सिधवानी, राकेश, किशोर सिधवानी, श्याम कालरा सहित अन्य सदस्यों ने समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लंबे समय से फरार 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ऋषभदेव पुलिस की कार्रवाई लेखांकन विभाग के 6 विद्यार्थियों का बी—वॉक प्रोग्राम के केंपस प्लेसमेंट से चयन