उदयपुर। स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप की ओर से सेक्टर 14 स्थित मंगलम व्यू रिसोर्ट में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में स्वरों की मल्लिका आशा भोंसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमय बना दिया और उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद दिनेश थापा ने “दो लफ्जों की है दिल की कहानी…”, अंबालाल साहू ने “पर्दा ना उठाओ…”, क्षितिज चुलेट ने “प्यार करने वाले…”, अरविंद सालवी ने “प्यार कभी कम नहीं करना…” तथा गौरव सोनी ने “किताबें बहुत सी पढ़ी होगी…” प्रस्तुत कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश थापा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़गढ़ से आए बालेश जी गॉड उपस्थित रहे। आगे के सत्र में कमल जुनेजा ने “आगे भी जाने ना तू…”, गोपाल गोठवाल ने “ओ साथी चल…”, जगदीश सालवी ने “प्यार हमारा अमर रहेगा…” और दिव्या सारस्वत ने “आइए मेहरबान बैठिए…” गाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम संयोजक मोहन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि निखिल माहेश्वरी ने “रोज-रोज आंखों तले…”, नूतन वेदी ने “यह रातें यह मौसम…”, मेघा गोस्वामी ने “मिलने की तुम कोशिश करना…” और स्वयं मोहन सोनी ने “आधा है चंद्रमा रात आधी…” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। ग्रुप संस्थापक विकास स्वर्णकार ने बताया कि विजय राजपूत ने “ओ साथी रे तेरे बिना…”, विकास स्वर्णकार ने “तुमसे मिलकर ऐसा लगा…”, विष्णु भारती ने “चुरा लिया है तुमने जो दिल को…”, संगीता गोस्वामी ने “आओ हुजूर तुमको…”, सुरेश थापा ने “कजरा मोहब्बत वाला…” और पुष्कर नायक ने “किसी नजर को तेरा इंतजार…” गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा प्रीति माथुर ने “उड़े जब-जब जुल्फें तेरी…”, चंदा सोनी ने “नारी तू शक्ति का अवतार…”, बालेश गॉड ने “जाने जा ढूंढता…”, सविता गॉड ने “बाबूजी धीरे चलना…”, संजय कोडली ने “दिल चीज क्या है…” और ईशा कंवर ने “इशारों इशारों में…” प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। निशा कौशिक ने “मेरा सनम सबसे प्यारा…”, अलका चतुर्वेदी ने “जब सामने तुम आ जाते हो…”, चांदनी माथुर ने “बाहों में चले आओ…”, महेंद्र शर्मा ने “मेरे दिल ने तड़प के…”, सीपी शर्मा ने “दीवाना हुआ बादल…”, राजकुमार सोनी ने “यह क्या जगह है दोस्तों…”, योगेश उपाध्याय ने “दम मारो दम…”, कैलाश केवलिया ने “पिया तू अब तो आजा…” और मधु केवलिया ने “चुरा लिया है तुमने…” गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में संस्था के संरक्षक गजेंद्र सोनी ने “क्या खूब लगती हो…” गाकर समापन की ओर बढ़ाया, वहीं कलमकार विनोद रंगवानी ने चार पंक्तियां सुनाकर कार्यक्रम की इतिश्री की। कार्यक्रम का संचालन नूतन वेदी और गोपाल गोठवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान मोहन सोनी ने आशा भोंसले के जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों—चंदा सोनी, मेघा गोस्वामी, संगीता गोस्वामी और नूतन वेदी—को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। अंत में सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध शराब परिवहन पर खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 कार्टून अंग्रेजी शराब सहित क्रेटा कार जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार एलन उदयपुर ओरिएंटेशन में उमड़ा उत्साह: 3 हजार से अधिक स्टूडेंट्स- अभिभावकों ने लिया मार्गदर्शन