उदयपुर। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट उदयपुर केंद्र पर नए बैचेज के लिए रविवार को भव्य ओरिएंटेशन सेशन आयोजित किए गए, जिसमें 3 हजार से अधिक स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में आयोजित दो अलग-अलग सत्रों में विद्यार्थियों को एलन की कार्यप्रणाली, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और कॅरियर गाइडेंस से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के चीफ अकेडमिक ऑफिसर एवं प्रेसीडेंट सीआर चौधरी, वाइस प्रेसीडेंट एवं जोनल हेड अरूण जैन, उदयपुर सेंटर हेड डॉ. आशीष जैन तथा पीएनसीएफ हेड लोकेन्द्र सिंह पंवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित किया।

प्रेसीडेंट सीआर चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो सही समय पर सही दिशा में मेहनत करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय छात्रों के लिए अपने लक्ष्य तय कर पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने का है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की क्षमता और व्यवहार को समझना जरूरी है, उनकी तुलना किसी अन्य से न करें, क्योंकि हर बच्चा अपनी अलग विशेषता रखता है।

वाइस प्रेसीडेंट एवं जोनल हेड अरूण जैन ने एलन के परिणामों का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्थान जेईई मेन, एडवांस्ड और नीट-यूजी जैसी परीक्षाओं में लगातार श्रेष्ठ और बड़ी संख्या में परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि 38 वर्षों की मजबूत शैक्षणिक परंपरा के साथ एलन उदयपुर में भी बेहतरीन शिक्षा, उत्कृष्ट माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही यहां से भी उत्कृष्ट परिणाम सामने आएंगे।

उदयपुर सेंटर हेड डॉ. आशीष जैन ने कहा कि एलन उदयपुर लगातार स्टूडेंट्स और अभिभावकों का विश्वास जीत रहा है। संस्थान की कोर वैल्यूज, अनुभवी सिस्टम और पर्सनल केयर के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनके कॅरियर निर्माण के साथ-साथ अभिभावकों के सपनों को भी साकार किया जा सके।

पीएनसीएफ हेड लोकेन्द्र सिंह पंवार ने जानकारी दी कि कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को विशेष रूप से नेशनल और इंटरनेशनल ओलम्पियाड की तैयारी करवाई जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं और उदयपुर के विद्यार्थी विभिन्न ओलम्पियाड में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ओरिएंटेशन सेशन में विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और नियमित मेहनत के महत्व को समझाते हुए भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading