24 News Update उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े तलवार दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटने की सनसनीखेज वारदात का उदयपुर पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार फलासिया निवासी ललित कुमार कटारा अपनी पत्नी के साथ 30 मई को भैरूजी मंदिर पाडवी दर्शन कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। कंथार घाटी के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।एमआईयू यूनिट की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और तकनीकी व मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाड़द निवासी राकेश कुमार खराड़ी (21) और भेरूलाल खराड़ी (18) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी सहित अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।कार्रवाई में शामिल टीमथानाधिकारी फैलीराम मीणा, सतीश चंद्र (सहायक उपनिरीक्षक), यशवंत सिंह, सुखदेव और बालकृष्ण की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीएन यूनिवर्सिटी विवाद में नया मोड़: विश्वराज सिंह मेवाड़ का औचक निरीक्षण, ऑडिट दस्तावेजों पर बढ़ा घमासान थैलेसीमिया मरीजों के लिए बड़ी पहल: 5 जून को होगा निःशुल्क एचएलए मैचिंग शिविर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट का खुलेगा रास्ता