24 News Update उदयपुर। भूपाल नोबल्स समूह की शैक्षणिक संस्था बीएन यूनिवर्सिटी से जुड़ा विवाद सोमवार को उस समय नए मोड़ पर पहुंच गया, जब विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान संरक्षक एवं अध्यक्ष विश्वराज सिंह मेवाड़ अचानक सभा कार्यालय पहुंच गए। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के प्रशासनिक एवं वित्तीय रिकॉर्ड की समीक्षा की और ऑडिट से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज तलब किए। सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष मेवाड़ ने पूर्व कार्यसमिति के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह से ऑडिट संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन उन्हें बताया गया कि संबंधित रिकॉर्ड कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि ऑडिट से जुड़े दस्तावेज विद्या प्रचारिणी सभा के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह आगरिया के पास हैं। दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मंत्री से संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन वे कार्यालय नहीं पहुंचे। इससे पूरे घटनाक्रम ने और अधिक चर्चा का विषय बना दिया। बताया जा रहा है कि ऑडिट से जुड़े 62 मेमो के जवाब और उनसे संबंधित रिकॉर्ड को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। स्थिति को गंभीर मानते हुए अध्यक्ष विश्वराज सिंह मेवाड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऑडिट से संबंधित सभी दस्तावेज और 62 मेमो के जवाब सोमवार शाम तक प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने वित्तीय पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस बीच, प्रधान संरक्षक की मौजूदगी में एडहॉक कमेटी ने कार्यालय का कार्यभार दोबारा अपने हाथ में ले लिया। एडहॉक कमेटी की ओर से युवराज सिंह झाला ने जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान विद्या प्रचारिणी सभा तथा ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय और सभा के प्रशासनिक मामलों को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच अध्यक्ष के इस औचक निरीक्षण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दस्तावेजों की मांग और एडहॉक कमेटी द्वारा कार्यभार संभालने के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ऑडिट रिकॉर्ड सामने आते हैं या नहीं और आगे सभा प्रशासन क्या कदम उठाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान विद्यापीठ की छवि खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री पहुंच सौंपा ज्ञापन तलवार की नोक पर लूट करने वाले 2 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल लूटकर हुए थे फरार