24 News udpate उदयपुर। मेवाड़ प्रताप सेवा ट्रस्ट की ओर से गंगू कुंड महासतिया पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से उदयपुर के उद्यमी संजीव मोदी के पुत्र शुभ मोदी और पुत्री शगुन मोदी की स्मृति को नमन करते हुए पौधे लगाए गए।ट्रस्ट के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि एक वर्ष पूर्व अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 260 लोगों की मौत हुई थी। इसी घटना में शुभ मोदी और शगुन मोदी ने भी अपने प्राण गंवाए थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश भावसार, विशिष्ट अतिथि सतीश भटनागर, शिव शंकर नागदा, पी.एस. खींची, रमेश लालवानी और ओंकार जोशी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक लाला सालवी ने की। अतिथियों ने जामुन, चीकू, अमरूद, नीम, अशोक, कदम और अमृत साल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।मुख्य अतिथि महेश भावसार ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित सिंचाई की व्यवस्था कर इस क्षेत्र को भविष्य में ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। वहीं मोदी परिवार की ओर से उपस्थित सतीश भटनागर ने दोनों बच्चों की स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम और पौधारोपण अभियान के लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शिव शंकर नागदा ने कार्यक्रम के लिए गंगू कुंड परिसर का चयन किए जाने की सराहना की, जबकि अध्यक्षीय उद्बोधन में लाला सालवी ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी 260 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में 260 पौधे लगाने का संकल्प दोहराया। रमेश लालवानी और ओंकार जोशी ने भी पर्यावरण संरक्षण और स्मृति वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष मंजु गहलोत, नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मनौती, युवा अध्यक्ष बलवंत सालवी, खुशवेन्द्र कुमावत, सुनील अहीर, शेर सिंह राठौड़, प्रीतम सिंह, ओम सेन, घनश्याम गोराना, भंवर सालवी, रमेश सोनार्थो, पुष्कर सालवी, हेमलता माली, रानी भाटिया, सुमन, प्रेमराज माली, दुर्गाशंकर, राकेश खत्री, चंद्रशेखर, नरेंद्र सालवी, शोभा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन राकेश पालीवाल ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेवाएं जारी रखने और नौकरी सुरक्षित रखने की मांग को लेक एमबी अस्पताल पहुंचे निविदा नर्सेज, अधीक्षक और सांसद से लगाई गुहार साई तिरुपति विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 212 विद्यार्थियों को मिली डिग्री और शोध उपाधियां