24 News Update उदयपुर | पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. गिरिजा व्यास की 80वीं जयंती पर बुधवार को अशोकनगर स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और जनसेवा को याद किया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गिरिजा व्यास ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके विचार, कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपस्थित नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली और सुरेश सुथार, ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी विवेक कटारा, महिला कांग्रेस महासचिव हितांशी शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, विपुल शर्मा, के.के. शर्मा, हरीश शर्मा, संगठन महामंत्री अरुण टांक, महामंत्री दिनेश कुमार दवे, जयप्रकाश निमावत, पंकज पालीवाल, जगदीश कुमावत, उपाध्यक्ष दलपत सिंह चुंडावत, दीपक सुखाड़िया, देवेंद्र सिंह शक्तावत, भूपेंद्र सिंह अरोड़ा, कल्याण सिंह राव, गोपाल सिंह चौहान, महेश त्रिपाठी, सीमा पंचोली, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, शंकर चंदेल, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, मयंक खमेसरा, सेवादल जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ओदीच्य, गोपाल नगर, पार्षद गौरव प्रताप सिंह, हिदायतुल्लाह, ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय, महिला कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भगवती डांगी, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली, शहर जिला सचिव यशवंत राजोरा, गोपाल सरपटा, सुभाष नागला, नजमा मेवाफरोश, सिद्धार्थ सोनी, देवकिशन रामानुज, भरत रामानुज, पंकज सुखवाल, हृदयांश जैन, सुखलाल साहू, गौरीशंकर पटेल, सविता राव, महेंद्र पूर्बिया, मदन बाबरवाल, मोतीलाल शर्मा, सत्यनारायण मंगरोरा, दिनेश पानेरी, जमनालाल शर्मा, सरोज ओदीच्य और प्रभुदत्त ओदीच्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, घर-घर जाकर दिया जा रहा निमंत्रण पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय खेमराज कटारा जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित