24 News Udpate उदयपुर | गंगूकुंड स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर से 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालु जोर-शोर से जुटे हुए हैं। रथयात्रा मार्ग के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों में घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को परिवार सहित यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।मंदिर अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु ने बताया कि करीब एक माह पहले ही विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई थीं। सभी समितियां अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हैं। रथयात्रा के दौरान सुरक्षा, अनुशासन, स्वच्छता और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।रथ को नए स्वरूप में सजाया और संवारा जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष सिंहासन तैयार किया जा रहा है, जिस पर विराजमान होकर वे नगर भ्रमण करेंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। आयोजन की तैयारियों में मातृशक्ति भी पूरे उत्साह के साथ सक्रिय भूमिका निभा रही है। मंदिर प्रशासन ने शहरवासियों से 16 जुलाई को परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य अंडर-23 कुश्ती: उदयपुर की पलछीन जाट ने जीता कांस्य पदक, तीन मुकाबले जीतकर बढ़ाया मान डॉ. गिरिजा व्यास की 80वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस नेताओं ने समाधि स्थल पर किया नमन