24 News update उदयपुर, 9 जुलाई। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय खेमराज कटारा जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राज विला, नूतन गैस गोदाम के पास, राम सिंह जी की बाड़ी में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत सेक्टर-6 स्थित राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल परिसर में स्थापित स्वर्गीय खेमराज कटारा जी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. विवेक कटारा, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, उदयपुर देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, पूर्व गिर्वा प्रधान सुखबीर कटारा, उदयपुर कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष मधुरेश नागदा, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, मोड़सिंह सिसोदिया, ईश्वरदास वैष्णव, सुरेश सुथार, पूर्व पार्षद मोहम्मद अयूब, देव किशन रामानुज, जय प्रकाश नीमावत, प्रमोद मेनारिया, हजारीलाल रजक, प्रदीप त्रिपाठी, किशन डांगी, पदमराज डामोर, दयालाल चौधरी, भारत रामानुज, हेमंत गुर्जर, लोकेश मेघवाल, अक्षय चौधरी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय खेमराज कटारा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय खेमराज कटारा जी के जनसेवा, आदिवासी समाज के उत्थान तथा कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संघर्षपूर्ण, सादगीपूर्ण एवं जनसमर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खेमराज कटारा जी के आदर्शों और विचारों पर चलकर जनसेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने स्वर्गीय खेमराज कटारा जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज और प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading