24 News Update उदयपुर, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर चाँदपोल सेवा समिति एवं श्री रामकृष्ण दल के संयुक्त तत्वावधान में चाँदपोल बाहर स्थित जाड़ा गणेशजी प्रांगण में भव्य तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण कर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी माता के विधिवत पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं मेवाड़ के लोकप्रिय जननेता गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री कटारिया का स्वागत चंद्रशेखर कुमावत द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा रोहित चौबीसा एवं पवन कुमावत द्वारा उपरणा ओढ़ाकर किया गया।
संबोधन में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी भारतीय जीवन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक परिवार को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुलसी वातावरण को शुद्ध करने के साथ स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है।
राज्यपाल श्री कटारिया ने उदयपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली पिछोला झील की स्थिति पर चिंता जताते हुए नागरिकों से जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने चाँदपोल क्षेत्र से अपने पुराने जुड़ाव और स्मृतियों को भी उपस्थित लोगों के साथ साझा किया।
कार्यक्रम में चाँदपोल क्षेत्र एवं शहरकोट के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में आमजन को तुलसी पौधों का वितरण किया। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह चौहान, फतेह सिंह राठौड़, जतिन गांधी, सुरेंद्र द्विवेदी, अतुल चंडालिया, योगेश कुमावत, आकाश वागरेचा, दुर्गेश शर्मा, रंजीत दिगपाल, विजयलक्ष्मी कुमावत, दुर्गेश चौबीसा, प्रेम राव, योगेश्वरी कुमावत, कृष्णा कुमावत, ज्योति सोनी, रेनू कुमावत, उर्मिला कुमावत, महेंद्र ओझा, दीपक शर्मा, हीरालाल सोनी, नाहर सिंह, निर्मल चौबीसा, ललित कुमावत, प्रदीप अजमेरा एवं नंदलाल पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीपक अजमेरा एवं निखिल पुरोहित ने किया। अंत में कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख पंकज अजमेरा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading