24 News update जोधपुर | जोधपुर जिले के ओसियां रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा लोको पायलट की सूझबूझ से टल गया। रेलवे ट्रैक पर एक युवक बेहोश पड़ा था, उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। इसी बीच दिल्ली जा रही रुणिचा एक्सप्रेस वहां पहुंची, लेकिन ट्रेन के लोको पायलट किशोर कुमार ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर युवक की जान बचा ली। ट्रेन युवक से महज कुछ इंच की दूरी पर आकर रुक गई।ट्रेन रुकी, फिर शुरू हुई जांचरेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 14087 रुणिचा एक्सप्रेस बुधवार रात 11:00 बजे जोधपुर से रवाना हुई और 11:55 बजे ओसियां पहुंची। स्टेशन पर 2 मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, लोको पायलट किशोर कुमार को कुछ दूरी पर ट्रैक पर एक व्यक्ति लेटा दिखाई दिया। उन्होंने बिना देरी किए ट्रेन की स्पीड कम की और इमरजेंसी ब्रेक लगाए।युवक के थे दोनों हाथ बंधे, हालत बेहोशी कीलोको पायलट ट्रेन से नीचे उतरे और देखा कि युवक बेहोश है और दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए हैं। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और युवक को ओसियां के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान कानाराम पुत्र कुशालाराम, निवासी इस्लामिया मदरसा के पास नयापुरा, ओसियां के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता है। साल 2024 में एक आदिवासी रैली के दौरान उसकी दोस्ती खींवसर निवासी अजीत सिंह से हुई थी, जो ड्राइवर है और अक्सर ओसियां आता है। 10 जून की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अजीत सिंह ने कानाराम को रेलवे स्टेशन के पास बुलाया। वहां अजीत अपने छह साथियों के साथ शराब पी रहा था। युवक के पहुंचते ही इन लोगों ने पहले मारपीट की और जबरन शराब पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। युवक को बाद में पता चला कि उसे हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था।जीरो नंबर एफआईआर पर दर्ज हुआ केसघटना की सूचना जोधपुर जीआरपी को दी गई, जहां से जीरो नंबर एफआईआर ओसियां थाने को ट्रांसफर की गई। उसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोल्ड इन्वेस्टमेंट के नाम पर देशभर में ठगी: 50 लाख की ठगी का आरोपी भीलवाड़ा से गिरफ्तार, 13 मामलों में वांछित अजमेर में सड़क हादसे में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की मौत, अस्पताल में खुला 22 साल पुराना पारिवारिक राज, पहली और दूसरी पत्नी आमने-सामने, विवाद, मारपीट