24 News update अजमेर, 13 जून 2025: क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ईश्वरदास चेलानी को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उन्हें जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन हादसे के बाद अस्पताल में जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया—यहां मृतक की पहली और दूसरी पत्नी आमने-सामने आ गईं, और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दूसरी पत्नी ने दी सूचना, पहली पत्नी ने किया विरोध हादसे की सूचना मिलते ही गणेश गुवाड़ी निवासी महिला, जो खुद को ईश्वरदास की दूसरी पत्नी बता रही थीं, अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतक की पहली पत्नी और बच्चों को भी सूचना दी। जब पहली पत्नी अपने बेटे, बहू और अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं, तो इमरजेंसी वार्ड के बाहर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में बदल गई। 22 साल पुराना रिश्ता आया सामने दूसरी पत्नी का दावा है कि ईश्वरदास ने उनसे 22 साल पहले विवाह किया था और वे लंबे समय से साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक उन्हें गणेश गुवाड़ी में रखते थे। वहीं, पहली पत्नी और उनके बच्चों को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी, जिससे वे आक्रोशित हो उठे। पुलिस ने किया हस्तक्षेप, वीडियो भी आया सामने हंगामे की सूचना मिलते ही क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, एक्सीडेंट की भी अलग से जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पटरी पर बेहोश युवक से कुछ इंच दूर रुकी ट्रेन: हाथ बंधे थे, लोको पायलट किशोर कुमार की सूझबूझ से बची जान एअर इंडिया एक्सप्रेस की लापरवाही से जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा: तीन बार फ्लाइट में बैठाया, फिर उड़ान रद्द; यात्रियों ने जताई नाराजगी