24 News Update भीलवाड़ा 15 मई जिले के मांडल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-48 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों सहित एक चोरी के आरोपी की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे मांडल ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल लेखराज बागड़ी (55) निवासी किशनगढ़ और कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार जाट (48) आरोपी छोटू भील (40) को लेकर मांडल से भीलवाड़ा आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि पुलिस टीम रायला क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में आरोपी छोटू भील को पकड़कर ला रही थी। विभागीय वाहन उपलब्ध नहीं होने के चलते आरोपी को बाइक पर ही भीलवाड़ा लाया जा रहा था।घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। घायल आरोपी को मांडल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वाटरपार्क में डूबी 11 साल की गौरी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बैंक से निकले किसान की बाइक से डेढ़ लाख उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार,कोटड़ी पुलिस ने 500 किलोमीटर पीछा कर मध्यप्रदेश से दबोचा आरोपी