24 News Update पाली। गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने गई 11 वर्षीय मासूम की जिंदगी वाटरपार्क के पूल में हमेशा के लिए थम गई। खेलते-खेलते बच्ची गहरे पानी में चली गई और किसी को इसका अंदाजा तक नहीं लगा। जब तक लोगों की नजर उस पर पड़ी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घटना पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र स्थित एक वाटरपार्क में बुधवार को हुई। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार बसंत गांव निवासी कालू सिंह की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ वाटरपार्क घूमने पहुंची थीं। गांव की अन्य महिलाएं और उनके बच्चे भी साथ थे। सभी बच्चे पूल में नहा रहे थे, जबकि महिलाएं पास बैठकर उन पर नजर रख रही थीं।इसी दौरान कालू सिंह की बेटी गौरी (11) खेलते-खेलते पूल के गहरे हिस्से में चली गई। पानी अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सकी और डूबने लगी। आसपास मौजूद किसी व्यक्ति का ध्यान उस पर नहीं गया।कुछ देर बाद लोगों ने पानी में बच्ची के पैर ऊपर दिखाई देने पर शोर मचाया। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत गौरी को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देकर उसके शरीर से पानी निकालने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर उसे सांडेराव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रैगर बस्ती में घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का आक्रोश, सुधार नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर भीलवाड़ा के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मांडल ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, दो पुलिसकर्मियों समेत आरोपी की मौत, ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, आरोपी को बाइक पर लेकर जा रहे थे पुलिसकर्मी