24 News Update बांसवाड़ा। दाहोद मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहे के एंगल और पाइपों से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक के ऊपर पलट गया। हादसे में बाइक सवार टामटिया आड़ा निवासी यशपाल डिंडोर ट्रेलर और उसके नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे बांसवाड़ा के MG हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसा सदर थाना क्षेत्र के दाहोद मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर के अचानक पलटते ही सड़क पर लोहे के भारी एंगल और पाइप फैल गए। इसी दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। पीछे बैठा विजय पुत्र कचरू लाल कटारा टक्कर के दौरान उछलकर दूर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं।

एक्सल टूटने की बात, ड्राइवर ने बताई अलग वजह
सदर थाना अधिकारी रूप सिंह के अनुसार दोनों युवक रोजाना की तरह कोचिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रेलर का एक्सल टूट गया और वाहन बेकाबू होकर पलट गया। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। वहीं ट्रेलर चालक प्रवीण, जो डूंगरपुर क्षेत्र के सिसोद का रहने वाला बताया गया है, ने हादसे की वजह चेन टूटना बताई। उसके अनुसार ट्रेलर में भारी मात्रा में माल लदा था। अचानक एक तरफ की चेन टूट गई और वजन अधिक होने के कारण ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वाहन पलट गया। ड्राइवर ने यह भी बताया कि उसका एक साथी ट्रेलर के भीतर सो रहा था। हादसे में उसे भी चोटें आई हैं।

लोहे के नीचे दबा युवक, शरीर पर आया भारी वजन
ट्रेलर के पलटने के साथ ही लोहे के एंगल और पाइप भी बिखर गए। यशपाल डिंडोर ट्रेलर के नीचे दब गया। भारी वाहन और उसके ऊपर लदे लोहे के सामान के बीच फंसे यशपाल को निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। वहीं विजय टक्कर के दौरान ट्रेलर से दूर जा गिरा, जिससे वह उसकी चपेट में आने से बच गया, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर किया गया।

क्रेन से हटाया ट्रेलर, घंटों बाधित रहा मार्ग
हादसे के बाद दाहोद मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सड़क पर ट्रेलर के पलटने के साथ लोहे के एंगल-पाइप फैल जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटवाया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading