24 News Update बांसवाड़ा, 1 सितंबर। जिला मुख्यालय के नए न्यायालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर मंगलवार को वकीलों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। नए कोर्ट भवन के मुख्य द्वार पर बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वकीलों ने परिसर में यज्ञ कर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग भी उठाई। वकीलों का कहना है कि 27 अगस्त से नए भवन में न्यायिक कामकाज शुरू कर दिया गया, लेकिन जरूरी सुविधाएं पूरी किए बिना ही अदालत को शिफ्ट कर दिया गया। इसके विरोध में अधिवक्ता उसी दिन से न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर रहे हैं। 10 लाख की किताबों से लेकर बैठने की जगह तक का मुद्दाबार एसोसिएशन अध्यक्ष जयेंद्र कुमार पुरोहित के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में सबसे प्रमुख मांग पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लाइब्रेरी की किताबों को सुरक्षित रखने की है। अधिवक्ताओं के अनुसार इन पुस्तकों की कीमत करीब 10 लाख रुपए है और नई व्यवस्था में इनके उचित रखरखाव की व्यवस्था नहीं की गई है। आंदोलन के दौरान वकीलों ने न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर यज्ञ भी किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करना तथा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सद्बुद्धि की कामना करना है। सुप्रीम कोर्ट के जज और रजिस्ट्रार जनरल को भेजा पत्रबार एसोसिएशन ने नए न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज और रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है। अधिवक्ताओं का दावा है कि आंदोलन को अब संभाग और प्रदेश के अन्य वकीलों का भी समर्थन मिल रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव में टिकट के लिए घमासान, भाजपा में 350 तो कांग्रेस में 300 आवेदन; बीएपी के 120 दावेदार रील में बंदूक दिखाकर जमाई धौंस, 18 साल का युवक गिरफ्तार