24 न्यूज अपडेट, चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना क्षेत्र के असावरा माता कस्बे में शनिवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सो रही महिलाओं के गहने छीन लिए। वारदात रात करीब एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। चोर एक वाहन में सवार होकर आए थे और इनमें पांच से छह लोगों का गिरोह शामिल था। पहले टेंट व्यवसायी के घर में की वारदात कस्बे के गाडरी मोहल्ले में टेंट व्यवसायी प्रभु लाल गाडरी के मकान में यह घटना हुई। उस समय प्रभु लाल और उनका बेटा शंभू लाल बाहर गए हुए थे। घर पर केवल उनकी पत्नी मोहिनी बाई (50) और बेटी देवकन्या मौजूद थीं।रात में चोर घर में घुसे और सो रही मोहिनी बाई के कानों में पहने टॉप्स जोर से खींच लिए, जिससे उनके कान लहूलुहान हो गए। इसके बाद उन्होंने गले से मादलिया (हार) भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए।महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक चोर गाड़ी में सवार होकर भाग चुके थे। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी बनाया निशाना इसी दौरान चोरों ने पास ही स्थित नंदलाल मेनारिया के घर में भी सेंध लगाई। उस समय नंदलाल और उनकी पत्नी जमना बाई (80) सो रहे थे। चोर घर में घुसकर दंपती से मारपीट करने के बाद जमना बाई के पैरों में पहनी कड़ियां, नाक की नथ और अन्य गहने छीन ले गए।दोनों वारदातों से पूरे कस्बे में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। पुलिस ने की नाकाबंदी, लेकिन चोर फरार घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और भदेसर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घरों का मौका-मुआयना किया और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर चोरों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो की ‘गांडीव एक्सरसाइज’ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने पकड़ा बाड़मेर का 10 हजार का इनामी तस्कर, NDPS एक्ट में वांटेड आरोपी शिवलाल उर्फ कमल गिरफ्तार