उदयपुर, 28 सितम्बर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से राजकुमार फत्तावत के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में बापूबाजार स्थित एलबीएस सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक णमोकार मंत्र जाप के साथ हुआ। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनल सिंघवी ने बताया कि समारोह में राजकुमार फत्तावत का शॉल, मेवाड़ी पगड़ी, उपरना एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सिंघवी ने स्वागत उद्बोधन में महिला प्रकोष्ठ की ओर से फत्तावत को बधाई देते हुए कहा कि उनका चेयरमैन पद पर निर्वाचित होना समाज के लिए गौरव का विषय है। यह उनके लंबे सामाजिक समर्पण और सेवाभाव का सम्मान है। संस्थान की महामंत्री विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने भी राजकुमार फत्तावत को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह सम्मान करीब 40 वर्षों की सफल सामाजिक सेवा, समर्पण और समाज के प्रति निरंतर योगदान का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि फत्तावत के नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। समारोह में महिला प्रकोष्ठ संरक्षिका आशा कोठारी, उपाध्यक्ष शशि चित्तौड़ा, अमिता डांगी सहित अन्य सदस्यों ने विचार व्यक्त करते हुए फत्तावत को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आत्मीयता और सामाजिक एकजुटता का माहौल रहा। महिला प्रकोष्ठ महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मंजू फत्तावत, वस्तावत, उर्मिला नागौरी, सुनीता बेलावत, भावना शाह, सरोज चित्तौड़ा, संगीता जारोली, साधना मोगरा, सुनीता लोढ़ा, सुनीता जैन, सुलोचना जैन, मधु बडाला, कल्पना जैन, प्रिया गलुंडिया, चित्रलेखा तलेसरा, अर्चना जैन, रेखा रानी जैन, हेमलता आंचलिया सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्याएं उपस्थित रहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप में उदयपुर का जलवा, 7 स्वर्ण सहित 11 पदक जीते उदयपुर बना जीवंत कक्षा: क्लाइमेट चक्रव्यू फेस्टिवल में 2,500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा