उदयपुर। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने सोमवार सुबह अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, सीवरेज कार्य, अतिक्रमण और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्था मिली, वहां हाथों-हाथ कार्रवाई करवाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।महापौर सुबह करीब 9:30 बजे अधिकारियों के साथ शहर के निरीक्षण पर निकले। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। टेकारी में सीवरेज कार्य देखासबसे पहले महापौर ने टेकारी सेंट्रल एरिया में चल रहे सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निगम के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा को सीवरेज कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सिंघवी ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। काम पूरा होने के बाद सड़क और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया जाए। मौके पर पड़ा अनुपयोगी सामान और पाइप भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उदियापोल में ठेला हटवाया, रेलवे ब्रिज पर सफाई के निर्देशइसके बाद महापौर ने समाजसेवी गजपाल सिंह के साथ उदियापोल बस स्टैंड के पीछे के क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां मूत्रालय के समीप खड़े ठेले को मौके से हटवाया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अनावश्यक रूप से खड़े ठेलों और अन्य अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों के आवागमन में बाधा नहीं आए। रेलवे ब्रिज के दोनों छोर पर बढ़ी हुई झाड़ियों को हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही रंग-रोगन का कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। रेलवे स्टेशन के सामने भी हटवाए ठेलेमहापौर ने रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने कच्ची बस्ती के समीप भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां सड़क किनारे खड़े ठेलों को हटवाया गया। साथ ही क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंघवी ने अधिकारियों से कहा कि शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों और अधिक आवागमन वाले स्थानों पर सफाई एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। बोले- निरीक्षण को औपचारिक नहीं समझें अधिकारीमहापौर पारस सिंघवी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी अव्यवस्था मिलेगी, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई, रोशनी और अतिक्रमण से जुड़ी जहां भी समस्या हो, वहां तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निरीक्षण को केवल औपचारिकता नहीं समझें, बल्कि मौके पर मिली समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। ये रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा, समाजसेवी कन्हैयालाल वैष्णव, क्षेत्रीय पार्षद विजय आहूजा, वैभव भंडारी, महेश पुरी गोस्वामी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नशे के कारोबार से अर्जित 55 लाख की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, दो मंजिला मकान और नोहरा फ्रीज पर्यावरण स्वीकृति के मामलों में देरी नहीं, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर