उदयपुर, 28 सितंबर। राज्य में पर्यावरण स्वीकृति के प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर सोमवार को राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति-4, उदयपुर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शासन सचिव, पर्यावरण विभाग एवं सदस्य सचिव, राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण, जयपुर श्रीमती शैलजा देवल ने की।

बैठक में पर्यावरण स्वीकृति के लिए प्राप्त प्रकरणों की जांच और निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। शासन सचिव ने अधिकारियों और समिति सदस्यों से प्रकरणों के निस्तारण में सामने आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान पर चर्चा की।

श्रीमती देवल ने कहा कि पर्यावरण स्वीकृति से जुड़े मामलों का परीक्षण निर्धारित पर्यावरणीय मानकों और नियमों के अनुरूप गंभीरता से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और परियोजना प्रस्तावकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर निर्णय मिलना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।

बैठक में आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, तकनीकी पहलुओं के मूल्यांकन, परियोजनाओं से होने वाले पर्यावरणीय प्रभावों के आकलन तथा विभिन्न स्तरों पर आने वाली प्रक्रियात्मक समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष राहुल भटनागर, सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, नवीन कुमार व्यास, सतीश कुमार श्रीमाली एवं डॉ. अनुपम भटनागर तथा सदस्य सचिव विनय कट्टा ने प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सामने आने वाली तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक कठिनाइयों से शासन सचिव को अवगत कराया।

शासन सचिव ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध होने के साथ गुणवत्तापूर्ण भी होना चाहिए। साथ ही निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं और पर्यावरणीय मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता सुश्री गरिमा चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यालय परिसर में रोपा आम का पौधा

बैठक के बाद श्रीमती शैलजा देवल ने राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति-4 के कार्यालय परिसर में आम का पौधा रोपा। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित क्षेत्र के विस्तार के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

बैठक के अंत में सदस्य सचिव विनय कट्टा ने शासन सचिव सहित सभी उपस्थित सदस्यों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading